×

दत्तक पुत्र की शादी में गाजीपुर पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- सेना के शौर्य पर करें विश्वास

राजनाथ सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उस समय बृजेन्द्र ने आठवीं की परिक्षा में टाप किया।बृजेन्द्र के टॉप करने के बाद उस समय के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने फोन कर परिवार के बारे में जानकारी करने के तत्पश्चात बृजेन्द्र को गोद ले लिया 

suman
Published on: 27 Feb 2021 3:21 PM GMT
दत्तक पुत्र की शादी में गाजीपुर पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- सेना के शौर्य पर करें विश्वास
X
सोशल मीडिया से फोटो

गाजीपुर: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने दत्तक पुत्र डॉक्टर बृजेन्द्र की शादी गाजीपुर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैदपुर पहुंचे। लेकिन वो यहां किसी राजनीतिक कारण से नहीं गए।बल्कि अपने दत्तक पुत्र की शादी में शामिल हुए। राजनाथ सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एक अनुसूचित जाति के लड़के को गोद लिया था, ताकि उसका भविष्य संवार सकें। आज उसी बेटे की शादी है। जिसे आशीर्वाद देने वह उसके घर पहुंचे।

खुशी जाहिर की

मीडिया से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा की आज मुझे बहुत खुशी है की मै गोद लिये गये अपने बेटे की शादी में मौजूद हूं। उन्होंने कहा की जब मैं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री था उस समय मैं दो लड़कों को गोद लिया था। जिसमें एक बृजेन्द्र सिंह डॉक्टर बन गये इसका मुझे बहुत खुशी है।राजनाथ सिंह ने कहा की मैं बृजेंद्र के निमंत्रण पर उनके शादी शामिल हुआ।

यह पढ़ें...जौनपुर: सपा नेताओं ने मनाई संत रविदास की जयंती, उनके जीवन पर की चर्चा

शौर्य व पराक्रम भरोसा

राजनाथ सिंह ने विपक्ष का जबाब देते हुए कहा की किसी को भी देश के सेना पर भरोसा करना चाहिए सेना के शौर्य व पराक्रम भरोसा करना चाहिए। राजनाथ सिंह शादी में व बृजेन्द्र के परिवार के साथ कुछ समय बिताने के उपरांत वाराणसी के लिए रवाना हो गये।

पिता की कमी नहीं हुई महसूस

बता दें की राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए आजमगढ़ जनपद के वीरपुर निवासी सुशीला देवी के बड़े पुत्र बृजेंद्र सिंह को गोंद लिया था। मां सुशीला सिंह ने बताया की बृजेंद्र के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया था। सैदपुर के प्राईमरी स्कूल में शिक्षा लेना आरम्भ किया।

यह पढ़ें...बालाकोट की वर्षगांठ पर IAF ने जारी किया Video, ऐसे तबाह किया था आतंकी ठिकाना

राजनाथ सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उस समय बृजेन्द्र ने आठवीं की परिक्षा में टाप किया।बृजेन्द्र के टॉप करने के बाद उस समय के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने फोन कर परिवार के बारे में जानकारी करने के तत्पश्चात बृजेन्द्र को गोद ले लिया व आगे की पढ़ाई के लिए कानपुर में एडमिशन करा दिया। बृजेन्द्र 9 वी 12 वी की पढ़ाई कानपुर में ही पूरी की उसके बाद डॉक्टर बृजेन्द्र का एमबीबीएस में सेलेक्शन हो गया। बृजेन्द्र ने बताया की राजनाथ सिंह ने कभी भी पिता की कमी महसूस नहीं होने दिया।

suman

suman

Next Story