×

तेवतिया को देखने पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, एके-47 से हुआ था हमला

By
Published on: 13 Aug 2016 2:39 PM GMT
तेवतिया को देखने पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, एके-47 से हुआ था हमला
X

नोएडा: फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती ब्रजपाल तेवतिया से मिलने गृहमंत्री देर शाम अस्पताल पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच काफिला अस्पताल के अंदर गया। अस्पताल के मुख्य गेट से सिर्फ राजनाथ, महेश शर्मा के अलावा उनके सिक्योरिटी यूनिट को ही अंदर जाने दिया गया। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वो दिल्ली निकल गए। इस दौरान उन्होंने डॉ. वैभव मिश्रा से ब्रजपाल तेवतिया के सेहत के बारे में पूछा। साथ ही परिवार वालों को सांत्वना दी।

आने से पहले बेहद कड़ी थी सुरक्षा

गृहमंत्री राजनाथ सिह के आने के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। राजनाथ सिंह के आने से पहले सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। साथ ही कई स्तरीय सुरक्षा का घेरा भी तैयार किया गया था। फोर्टिस अस्पताल के पास आने-जाने वाले वाहनों को डाइवर्ट कर दूसरी तरफ से निकलने का इंतजाम किया गया था। बताते चले कि राजनाथ के आने का समय पहले पांच बजे था। लेकिन 7.45 पर फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।

Next Story