×

पद्मावत: राजपूतों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आगजनी

priyankajoshi
Published on: 21 Jan 2018 2:11 PM GMT
पद्मावत: राजपूतों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आगजनी
X

नोएडा: सेंसर बोर्ड की सहमति और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी फिल्म पद्मावत को लेकर विवाद अब हिंसक रूप लेता जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी तोड़फोड़ के बीच रविवार (21 जनवरी) को पद्मावत के विरोध में शहर में भी विरोध देखा गया।

नोएडा में डीएनडी फ्लाईओवर पर भी तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। यहां लगे बेरियर को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस-वे पर टायर रखकर आग लगा दी गई। जिससे एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलते हुए टायरों को हटाया। जिसके बाद यातायात का संचालन शुरू किया जा सका।

पद्मावत फिल्म को लेकर नोएडा में रविवार को राजपूतों ने उग्र प्रदर्शन किया।

प्रदर्शकारियों ने मचाया उत्पात

प्रदर्शकारियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे को जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शकारियों ने झाड़ियों को काटकर हाईवे पर रखकर आग लगा दी, जिससे रोड जाम हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी गाड़ियों की छतों पर बैठकर कानून की जमकर धज्जिया उड़ाते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने नोएडा-ग्रेटर नॉएडा एक्सप्रेस-वे को घंटो तक जाम रहा, जिससे कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। कमोबेश ऐसी ही दशा नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले रोड डीएनडी की कर दी गई। यहां प्रदर्शनकरियों ने जमकर उत्पात मचाया और टोल बूथों को नुकसान पहुंचाया। इस वजह से डीएनडी पर वाहनों का संचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इस दौरान राजपूतों ने खुलेआम चुनौती दी कि फिल्म को किसी भी हालत में रिलीज नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म रिलीज होने की तारीख नजदीक आ रही है, इसके खिलाफ प्रदर्शन भी उग्र होता जा रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट को दी चेतावनी

पद्मावत को लेकर रविवार दोपहर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोग सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए फिल्म पद्मावत पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री आरपी सिंह ने स्पष्ट कहा कि यह फिल्म क्षत्रीयों के गौरवमय इतिहास से छेड़छाड़ है। जिसे समाज के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। समाज अपने इतिहास को धूमिल नहीं होने देगा। जिसके लिए समाज किसी भी कुबार्नी के लिए तैयार है। लिहाजा फिल्म को प्रदेश में न रीलीज किया जाए। यदि ऐसा होता है तो इसके परिणााम भुगतने के लिए तैयार रहे। क्षत्रीय समाज अपने सम्मान की रक्षा करेगा।

मॉल्स में बढ़ाई गई सुरक्षा

शहर के कई मॉल्स में फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रीलीज की जा रही है। इसके लिए आॅनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। अधिकांश मल्टीप्लैक्स में पहले दिन के शो लगभग हाउस फुल हो चुके है। ऐसे में मॉल्स की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मॉल्स के चारों ओर पुलिस का घेरा बनाया गया है। बिना चेकिंग किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

हंगामा करने पर चली लाठी

पद्मावत के विरोध में डीएनडी टोल प्लाजा पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। पहले पुलिस ने उन्हेंं यहां से हटने के लिए कहा। इसके बाद हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस दौरान डीएनडी पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने यहा टोल बूथ तोड़ दिए। इसके अलावा आगजनी की। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी दिल्ली की ओर भाग गए।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story