×

Raksha Bandhan 2023: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मुफ्त में करेंगे सफर, 14 जिलों के सिटी बसें भी नि:शुल्क

Raksha Bandhan 2023: अभी तक यूपी सरकार द्वारा प्रत्येक रक्षाबंधन में सभी बहनों के लिए परिवहन निगम की बसों को मुफ्त यात्रा करती रहीं हैं। साल 2017 और 2018 में 11-11 लाख से अधिक महिलाओं ने फ्री यात्रा किय था।

Anant Shukla
Published on: 24 Aug 2023 10:08 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2023 11:19 AM GMT)
Raksha Bandhan 2023: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मुफ्त में करेंगे सफर, 14 जिलों के सिटी बसें भी नि:शुल्क
X
raksha bandhan 2023 yogi adityanath government free up parivahan nigam upsrtc buses for sisters (Photo-Social Media)

Raksha Bandhan 2023: प्रदेश की योगी सरकार नें रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों को बड़ा उपहार दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों को सभी बहनों के लिए 30 और 31 अगस्त को फ्री कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से सभी महिलाएं आसानी से लक्षित गंतव्य पर जाकर अपने भाई को राखी बांध सकेंगी। पहले चर्चा हो रही था की सीर्फ एक दिन के लिए फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ नें मुफ्त यात्रा की अवधिक बढ़ाकर दो दिन कर सकते हैं। परिवहन निगम इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। बता दें कि रक्षाबंधन पर प्रदेश सकरकार द्वारा बहनों को यह सुविधा 2017 से ही दी जा रही है।

2022 में 22 लाख महिलाओं ने की थी मुफ्त यात्रा

अभी तक यूपी सरकार द्वारा प्रत्येक रक्षाबंधन में सभी बहनों के लिए परिवहन निगम की बसों को मुफ्त यात्रा करती रहीं हैं। साल 2017 और 2018 में 11-11 लाख से अधिक महिलाओं ने फ्री यात्रा किय था। जबकि पिछले साल यह संख्या बढ़कर 22 लाख तक पहुंच गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस रक्षाबंधन सबसे अधिक बहनें मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। कोरोनाकाल के विकट परिस्थिति में भी 10 लाख से अधिक बहनों ने यात्रा की थी। इस सुविधा से सरकार को 2017 और 2022 के बीच कुल 54 करोड़ रुपए की लागत आई थी।

14 शहरों के सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

लखनऊ समेत प्रदेश कै 14 शहरों- कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, झांसी, मुरादाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़ एवं बरेली में संचालित सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों में सभी महिलाओं को लिए फ्री यात्रा की सुविधा रहेगी। पिछले वर्ष भी यह सुविधा दी गई थी। सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल भी मुफ्त यात्रा का आदेश आ सकता है।

परिवहन मंत्री ने क्या कहा?

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि, रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलना तय है। एक दिन यानी 24 घंटे के लिए मुफ्त सुविधा प्रदान किया जाए जाएगा। इस समय महिलाएं प्रदेश में कहीं भी फ्री में आ-जा सकेंगी। सीएम योगी मुफ्त यात्रा अवधिक बढ़ाकर दो दिन भी कर सकते हैं। परिवहन निगम के अधिकारी जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेंगे।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story