×

Raksha Bandhan Gift in UP: UPSRTC की बसों में आज रात 12 बजे से मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

Raksha Bandhan Gift in UP: दयाशंकर सिंह ने बताया कि निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिनांक 10-11 अगस्त, 2022 की मध्य रात्रि 00ः00 बजे से दिनांक 12-13 अगस्त, 2022 की मध्य रात्रि 12ः00 बजे अर्थात 48 घण्टे हेतु उपलब्ध होगी।

Shashwat Mishra
Published on: 10 Aug 2022 12:40 PM GMT
Women will be able to travel in UPSRTC buses for free from 11 august
X

Women will be able to travel in UPSRTC buses for free from 11 august (Image: Social Media)

Raksha Bandhan Gift in UP: रक्षाबन्धन के पर्व पर बीते वर्ष की भांति इस वर्ष 2022 में भी महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। परिवहन निगम की समस्त बसों में रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर महिलाओं को 11 व 12 अगस्त, 2022 को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जायेगी। यह जानकारी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बुधवार को दी।

आज रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक होगी मुफ़्त यात्रा

दयाशंकर सिंह ने बताया कि निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिनांक 10-11 अगस्त, 2022 की मध्य रात्रि 00ः00 बजे से दिनांक 12-13 अगस्त, 2022 की मध्य रात्रि 12ः00 बजे अर्थात 48 घण्टे हेतु उपलब्ध होगी। इस अवधि में समस्त महिला यात्री निगम की सभी प्रकार की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस अवधि में महिला यात्रियों से किराया नहीं लिया जायेगा। शून्य रुपए का टिकट जारी किया जाएगा, जिस पर महिला निःशुल्क टिकट लिखा होगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि इस सम्बन्ध में अपर प्रबन्ध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग की ओर से समस्त क्षेत्रीय प्रबन्धक, समस्त सेवा प्रबन्धक, समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक डिपो और वित्त उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।

शहीद स्मारकों में बजेगा पुलिस या पीएसी बैण्ड

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाये जाने एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु राज्य में कराये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की गई है। इसके तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त, 2022 तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन प्रातः, दोपहर, सायं व रात्रि में किये जायेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजादी की पृष्ठभूमि एवं संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के प्रति आम जनमानस में सम्मान की भावना जगाना। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को दी।

उन्होंने बताया कि कल 11 अगस्त को प्रातः समस्त सरकारी गैर-सरकारी विद्यालयों में झण्डागीत का सस्वर गायन किया जायेगा। दिन में विद्यालयों में स्लोगन लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय प्रतियोगिता और जनपद के स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान संचालित किया जायेगा। जयवीर सिंह ने बताया कल सायं व रात्रि में शहीद स्मारकों या स्थलों पर पुलिस या पीएसी बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति के गीत बजाये जायेंगे।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story