×

Ram Mandir Pran Pratishtha: एक बार फिर रामलला के लिए कुछ देर ठहर गया देश, सूनसान दिखीं उत्तर प्रदेश की सड़कें

Ram Mandir Pran Pratishtha : अनुष्ठान की वो घड़ी जब आई तो पूरे प्रदेश ठहर सा गया। सड़कें सुनसान हो गईं।

Krishna Chaudhary
Published on: 22 Jan 2024 9:14 AM GMT (Updated on: 22 Jan 2024 10:48 AM GMT)
Ram Mandir Pran Pratishtha (Photo:Social Media)
X

Ram Mandir Pran Pratishtha (Photo:Social Media)

Ram Mandir Pran Pratishtha. 500 सालों तक जिस घड़ी का इंतजार था, आखिकार वो आ ही गया। मर्यादा पुरूषोत्त्म भगवान श्री राम आज यानी सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मिंत भव्य मंदिर के गर्भगृह में विधिवत तरीके से विराजमान हो गए। रामलला की प्राण - प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। श्रीराम के प्रथम दर्शन भी हो गए हैं। आज पूरा देश ‘जय श्रीराम’ के नारे से गूंज रहा है।

पूरा देश भगवान श्री राम के आगमन को लेकर जश्न में डूबा है। उत्साह का ऐसा माहौल लंबे समय बाद देखने को मिल रहा है। सभी मंदिरों में राम नाम के जाप हो रहे हैं, शोभायात्राएं निकल रही हैं। दिवाली को बीते महीने हो गए लेकिन आज आतिशबाजी भी जमकर हो रही है। लोगों ने दिवाली की तरह आज अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा रखा है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के वक्त देश एक तरह से ठहर सा गया।

सड़कें सुनसान, स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ नहीं

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आज सुबह से लोगों में जश्न का माहौल है। मंदिरों में भक्तों की भारी उमड़ी हुई है। देश के लगभग सभी मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई। अनुष्ठान की वो घड़ी जब आई तो पूरे प्रदेश ठहर सा गया। सड़कें सुनसान हो गईं। यहां तक जिन रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर खूब गहमागहमी रहती थी, वो खाली खामोश पड़ी थीं।


अधिकांश लोग अपने घरों में टीवी सेट पर या मंदिरों में लगे एलईडी स्क्रीन पर अपनी नजरें टिकाए बैठे थे। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर जो लोग दिख भी रहे थे, वो मोबाइल में डूबे हुए थे और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख रहे थे। यूपी की सड़कों का नजारा ऐसा था मानो अघोषित कर्फ्यू लगा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में लॉकडाउन के समय जैसा नजारा था।

बता दें कि आज के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने दोपहर तक दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया था। कई राज्य सरकारों ने पूरे दिन के लिए अवकाश घोषित कर रखा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज निजी कंपनियों ने भी आज अपने सभी दफ्तर बंद रखने का ऐलान किया है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Content Writer

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story