×

राम नाईक ने अखिलेश को दी सलाह, लॉ एंड ऑर्डर और मजबूत करने की जरूरत

Admin
Published on: 18 March 2016 12:01 PM GMT
राम नाईक ने अखिलेश को दी सलाह, लॉ एंड ऑर्डर और मजबूत करने की जरूरत
X

कानपुर: राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को सपा सरकार को क़ानून व्यवस्था को और मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने पत्रकारों से हो रही बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में दिन-ब-दिन गिरती कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने चाहिए। अपराधों की रोकथाम में सूबे के मुख्यमंत्री की भूमिका अहम है। इसको देखते हुए उन्हें इस पर और तेजी से प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री क़ानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रयासरत

राज्यपाल ने कहा कि अपराध में लगाम लगाए जाने के लिए उनकी मुख्यमंत्री से लगातार चर्चा हो रही है। लॉ एंड आर्डर को सुधारने के लिए वह भी गंभीर हैं। इसी के चलते ही मुख्यमंत्री ने दो दिन पूर्व कानून व्यवस्था की कमान खुद अपने हाथों में लेने और उसमें प्रभावी सुधार कराने की ओर कदम उठाया है। जिसका असर यह रहा कि आगरा में अपहरणकर्ताओं के चुंगल से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

अकबरपुर प्रकरण की चर्चा भी की

राज्यपाल ने कहा कि रही बात अकबरपुर में सैनिक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई पिटाई का प्रकरण मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जा रहा है। राज्यपाल ने बताया कि मुझे विश्वास है कि इस प्रकरण में मुख्यमंत्री दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोरतम कईवाई करेंगे।

बलात्कार की बढ़ती घटनाएं निंदनीय

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राम नाईक ने बलात्कार के बाद लड़कियों की हत्याओं को सपा सरकार और पुलिस के लिए चुनौती बताया। ऐसी घटनाओं की उन्होंने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं में त्वरित कार्यवाही व रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री से बैठकर चर्चा की जाएगी।

Admin

Admin

Next Story