×

Ayodhya News: अयोध्या में 27 से 30 नवंबर तक चलेगा रामायण मेला, सीएम योगी करेंगे उद्घाट्न

Ayodhya News: अयोध्या में रामायण मेला 27 नवंबर से 30 नवंबर तक रामकथा पार्क में आयोजित किया जायेगा। जिसका उद्घाटन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।

Jugul Kishor
Published on: 21 Nov 2022 6:53 AM GMT (Updated on: 21 Nov 2022 7:07 AM GMT)
Ayodhya News
X

अयोध्या में होगा रामायण मेला (Pic: Social Media)

Ayodhya News: अयोध्या में चार दिवसीय शुरु होने वाले रामायण मेला की तैयारियां तेज हो गयी है। रामायण मेला 27 नवंबर से 30 नवंबर तक रामकथा पार्क में आयोजित किया जायेगा। जिसका उद्घाटन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। मेले में पहली बार भगवान राम विवाह उत्सव का आयोजन किया जायेगा। रामायण मेले का समापन यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। अयोध्या में ये 41 वां रामायण मेला आयोजित किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मेले में हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की 10 दिवसीय प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा। मेले में रामायण मेला समिति के द्वारा चित्र वीथिका प्रतियोगिता, रामायण युगीन परिधानोत्सव, लोकनृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।

रामायण मेला समित संयोजक आशीष कुमार मिश्रा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मेले में रामायण से संबंधित अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन रामायण मेले में करवाया जायेगा। आयोजन होने से स्थानीय प्रतिभाओं को भी उभरने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया जायेगा। रामायण मेले मे प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच रामलीला, रामकथा और संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जबकि 7 से 9 बजे के बीच संस्कृत विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

पूर्व सीएम श्रीपति मिश्र ने रामायण मेले की शुरुआत की थी

अयोध्या में रामायण मेले की शुरुआत 1882 में यूपी के पूर्व सीएम स्वर्गीय श्रीपित मिश्र ने की थी। सीएम ने ही उद्घाटन के समय राम की पैड़ी प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। पहले रामायण मेला में लगातार चार दिनों तक मंत्रियों ने अलग-अगल विकास परियोजनाओं का ऐलान किया था। जो इस समय की विकास परियोजनाओं में प्रमुख हैं। रामायण मेले में परिक्रमा मार्ग को पक्का करवाया गया था। रामायण मेले में शुरुआत में श्रीलंका, कोरिया, मलेशिया, सहित कई देशों की रामलीला का मंचन किया जाता था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story