×

Chitrakoot News: देव दीपावली में दीपों से जगमगाया रामघाट, जुटे रहे श्रद्धालु

Chitrakoot News Today: भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट देवोत्थान एकादशी में दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। सुबह से ही रामघाट में मंदाकिनी स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 4 Nov 2022 3:45 PM GMT
Chitrakoot News
X

Chitrakoot News: देव दीपावली में दीपों से जगमगाया रामघाट

Chitrakoot News: भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट देवोत्थान एकादशी में दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। सुबह से ही रामघाट में मंदाकिनी स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। शाम होते ही रामघाट से लेकर कामदनाथ मंदिर, परिक्रमा मार्ग, हनुमान धारा, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी आदि प्रमुख मंदिरों में दीप जलाए गए। रंग-बिरंगी रोशनी वाली झालरों से मठ-मंदिर जगमगा रहे थे।

देवोत्थान एकादशी देव दीपावली में शुक्रवार की सुबह से ही रामघाट में मंदाकिनी स्नान के लिए श्रृद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। इसके बाद श्रृद्धालुओं ने भगवान कामदनाथ स्वामी परिक्रमा लगाई। वहीं घरो में एक बार फिर सफाई अभियान चलाकर भगवान श्रीहरि नारायण का पूजन अर्चन किया गया।

ये रास्ते जगमगा उठे

शाम होते ही रामघाट से लेकर कामदनाथ मंदिर, परिक्रमा मार्ग, हनुमान धारा, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावारी समेत अन्य प्रमुख मंदिरो में दीप जलाए गए। ऐसे में रंग-बिरंगी रोशनी से मठ-मंदिर जगमगा उठे। इसके अलावा लोगों ने घरों में भी देव दीपावली पर आटे से बनी देव दीवाली में घी के दिए जलाए। जिससे शाम होते ही चारों ओर दिए जलने से रोशनी का नजारा देखते बन रहा था। वहीं दीपावली की भांति जगह-जगह पटाखे दागे गए।

महिलाओं ने आधी रात बजाए सूप

देव दीपावली देवोत्थान एकादशी पर मान्यता है कि भगवान श्रीहरि विष्णु निद्रा से जागते है। ऐसे में उनके स्वागत में महिलाओं ने देर रात गन्ने से सूप बजाकर खुद के घर को जागृत करने की परंपरा निभाई। ऐसे में महिलाओं ने घर से सूप बजाने की शुरूआत कर अपने घर के बाहर गोबर के ढेर वाले स्थान तक गई। जहां गन्ने व सूप को तोड़कर फेंक दिया। यह परंपरा आधी रात के बाद से शुरू होकर तड़के पहर तक चलती रही।

जगह-जगह हुए तुलसी विवाह कार्यक्रम

देवोत्थान एकादशी पर धर्मनगरी के मंदिरो व घरों में श्रृद्धालुओं ने श्रृद्धा भाव के साथ भगवान सालिग्राम व तुलसी का विवाह कराया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान का तुलसी के साथ विवाह कराकर कन्या भोज व भंडारे के आयोजन कराए गए। वहीं दूसरी ओर देव दीपावली में जगह-जगह गन्ना विक्री हुई।

सीतापुर देवोत्थान एकादशी में श्रद्धालुओं की भीड़

सीतापुर देवोत्थान एकादशी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। यूपी-एमपी प्रशासन ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस टीमों की ड्यूटी लगाई थी। रामघाट, भरतघाट के अलावा कामदनाथ प्रमुख द्वार में भीड़ अधिक होने की वजह से पुलिसकर्मी डटे रहे। शाम को मंदाकिनी तट पर दीपदान के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। राजनीतिक दलों के लोग भी मंदाकिनी आरती के दौरान पहुंचे।

परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण से आई दिक्कतें

देव दीपावली में स्थानीय के अलावा आसपास के जनपदों से श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था। काफी श्रद्धालु निजी वाहनों से पहुंचे। कामदनाथ दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। खास बात यह है कि दुकानदारों ने परिक्रमा पथ पर लेटी परिक्रमा लगाने वालों के लिए आरक्षित रास्ते में दुकानें लगा रखी है। प्रशासन ने इनको हटवाया भी नहीं है।

रामघाट में दीप प्रज्जवलन कर की आतिशबाजी

देव दीपावली पर रामघाट आरती स्थल पर दीप प्रज्वलन आतिशबाजी की गई। जिसमें सांसद आरके सिंह पटेल, जिला जज विष्णु शर्मा, डीएम अभिषेक आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, अध्यक्ष नगर पालिका नरेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी ने मां मंदाकिनी गंगा का विधिवत पूजन अर्चन कर आरती किया। इस मौके पर डीएफओ आरके दीक्षित, सदर एसडीएम राजबहादुर, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, पंकज अग्रवाल, राजकुमार त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story