×

Rampur By Election: भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने किया नामांकन

Rampur By Election: रामपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना नामांकन किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी थे

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 17 Nov 2022 11:06 AM GMT
Rampur News
X

भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने किया नामांकन

Rampur By Election: रामपुर विधानसभा उपचुनाव के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना नामांकन के लिए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी थे। आकाश सक्सेना के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम था जो कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। आकाश सक्सेना के आवास पर भी हजारों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया कि इस बार भाजपा प्रत्याशी 10000 वोटों से जीतेंगे।

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने किया नामांकन

रामपुर विधानसभा उपचुनाव पर केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नजर टिकी हुई है। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने नामांकन किया। नामांकन के बाद वह काफी खुश नजर आए और सभी जनता का अभिवादन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा पूरे देश में समावेशी विकास उत्तर प्रदेश के लोगों को कर्फ्यू से मुक्ति दी क्राइम से मुक्ति दी कम्युनल से मुक्ति भी और करप्शन से मुक्ति दी।

आकाश सक्सेना 10000 वोट से चुनाव जीतेंगे: सुरेश खन्ना

वहीँ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा आकाश सक्सेना चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 10000 वोट से चुनाव जीतेंगे।

कमल का फूल अब नगर विधानसभा में खिलने वाला है: आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मुझे दोबारा प्रत्याशी बनाया है। मैं भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। आकाश सक्सेना ने कहा कमल का फूल अब नगर विधानसभा में खिलने वाला है। रामपुर में लगभग 50 सालों से जो मुद्दा है, वह रोजगार का है। उसी मुद्दे को लेकर हम चुनाव के मैदान में उतरे हैं।

एक जमाना था उस जमाने में रामपुर उद्योग नगरी के नाम से जाना जाता था कानपुर के बाद उत्तर प्रदेश में रामपुर का नाम दूसरे स्थान पर आता था। कुछ लोगों ने अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए उन सारे उद्योगों को बंद करवा दिया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story