×

Rampur News: कम उम्र में ही बन गया था नशे का आदी, 12 वर्षीय किशोर ने कर डाली पड़ोस के मासूम की निर्मम हत्या

Rampur News: रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें हत्या करने वाला उसका पड़ोसी खुद 12 वर्षीय लड़का है।

Azam Khan
Published on: 2 July 2023 10:44 AM GMT
Rampur News: कम उम्र में ही बन गया था नशे का आदी, 12 वर्षीय किशोर ने कर डाली पड़ोस के मासूम की निर्मम हत्या
X

Rampur News: रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें हत्या करने वाला उसका पड़ोसी खुद 12 वर्षीय लड़का है। जो शराब और स्मैक का नशा करने का आदी है। घटना के बाद जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ शुरू की गई। जिसके घेरे में पड़ोसी लड़का आया तो उसने पुलिस के सामने हत्या की पूरी वारदात को बयान कर दिया। फिलहाल पुलिस ने बाल अपचारी 12 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मासूम बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई करने की बात कर रही है।

बेरहमी से किया गया मासूम का कत्ल

इस मामले में मृतक बालक युग यादव के पिता योगेंद्र यादव ने बताया, मैंने यहां पर आकर देखा तो मेरा बेटा निर्वस्त्र, पूरा कुचला हुआ पड़ा था। मेरे बेटे का नाम युग यादव था। वह एलकेजी में पढ़ता था। अभी इसी साल एडमिशन कराया था। हम गांव के रहने वाले हैं और मैं टावरों में टेक्नाइजेशन का काम करता हूं। मेरा बेटा करीब दो घंटे से गायब था। मैं जैसे ही ड्यूटी से आया, मैंने पूछा लल्ला कहां है। घरवाले बोले कि बाहर होगा। मैं देख कर आया तो एक लड़का बोला तुम्हारा लड़का उधर देखा गया है। मैं इधर आया तो मैंने देखा कि मेरा लड़का बिल्कुल खत्म पड़ा हुआ है। मेरा एक ही लड़का था।

एएसपी ने दी ये जानकारी

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ज्वाला नगर के रहने वाले योगेंद्र यादव ने पुलिस को सूचना दी उनका बच्चा कहीं गायब है। इस पर सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके का निरीक्षण किया। आसपास पूछताछ करना शुरू की, उसी में योगेंद्र यादव का पड़ोसी ही, जिसकी उम्र 12 या 13 साल है, उस लड़के से पूछताछ में कबूल किया कि मैंने इस बच्चे को हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप के पास गड्ढे में फेंक दिया है। पुलिस ने इस बाल अपचारी शव को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि यह शराब पीने का आदी है। स्मैक वगैरह भी पीता है, इसकी उम्र कम है लेकिन इस तरह के नशे में पड़ गया है। उसने मासूम की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Azam Khan

Azam Khan

Next Story