×

Rampur News: 30 करोड़ की लागत से बनने वाला देश का पहला ऑटोमेटिक गेट रामपुर में, जानिए खासियत

Rampur News: अब रामपुर में भाखड़ा डैम पर देश का पहला ऑटोमेटिक गेट बनने जा रहा है जिस पर ₹30 करोड़ की लागत आएगी। यह देश का पहला ऑटोमेटिक गेट होगा जो भाखड़ा डैम पर लगेगा।

Azam Khan
Published on: 17 Aug 2023 5:39 AM GMT

Rampur News: जनपद रामपुर हर दिन नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जिस से देश में रामपुर का नाम चर्चाओ में है। जनपद रामपुर में देश का सबसे पहला अमृत सरोवर बना उसके बाद देश का पहला पीएम स्वनिधि गलियारा बना और अब नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। रामपुर अब रामपुर में भाखड़ा डैम पर देश का पहला ऑटोमेटिक गेट बनने जा रहा है जिस पर ₹30 करोड़ की लागत आएगी। यह देश का पहला ऑटोमेटिक गेट होगा जो भाखड़ा डैम पर लगेगा। भाखड़ा डैम से कई नदियां निकलती हैं और कई हजार किसान अपनी खेती को इसी डैम के पानी से सींचते हैं। ऑटोमेटिक गेट लगने से डैम के पानी को रोका जा सकता है और जरूरत पड़ने पर किसानों की फसलों के लिए यह पानी काफी फायदेमंद साबित होगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर

जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर जहां पर भाखड़ा डैम है इससे 12 नहर निकल रही हैं। इन 12 नहरों से 88 गांव के किसान जुड़े हुए हैं जो इस पानी से अपनी फसलों को सींचते हैं। भाखड़ा डैम पर ऑटोमेटिक गेट लगेगा इस गेट में 30 करोड़ की लागत आएगी, जिसमें 10 करोड रुपए शासन ने स्वीकृत किए हैं। इसके निर्माण का ठेका प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। गेट का टूनियन साउथ अफ्रीका से खरीदा गया है। गेट लगने स डैम में जरूरत के मुताबिक पानी का स्टॉक हो सकेगा। मौजूदा वक्त में भाखड़ा डैम के पानी से 96500 हेक्टेयर क्षेत्रफल को सिंचाई किया जा सकता है। यही जब भाखड़ा डैम पर ऑटोमेटिक गेट लग जाएगा तो उसके बाद 17150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई कर सकेंगे किसान।

आप को बता दे भाखड़ा डैम बिलासपुर विधानसभा में है। इस विधानसभा से बलदेव सिंह औलख विधायक है और वे उसके बाद कृषि मंत्री बने। उन्होंने ही इस भाखड़ा डैम के गेट का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया था उसके बाद यह प्रस्ताव पास हो गया।

इस मामले पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा यह इंडिया का पहला गेट होगा पहले विदेश में यह गेट होते थे। आज हम अपने बिलासपुर के भाखड़ा डैम में यह गेट लगवा रहे हैं पहले हमारा 112 करोड़ का प्रोजेक्ट था फिर बाहर के लोग हमारे पास आए कि उन्होंने भाखड़ा डैम को चेक किया उन्होंने कहा हम इसको एक ऐसा गेट बनाते हैं।कम लागत में आपको ज्यादा चलने वाला ज्यादा साल चलने वाला और भाखड़ा डैम का गेट 30 से 32 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है।

Azam Khan

Azam Khan

Next Story