×

Rampur News: रज़ा लाइब्रेरी के 250 साल पूरे होने पर रामपुर में एक साल तक होंगे कार्यक्रम, कमिश्नर ने तैयारियों का लिया जायज़ा

Rampur News: रज़ा लाइब्रेरी में तैयारियों का जायजा लेने मंण्डलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह पहुंचे। उनके साथ में शहर विधायक आकाश सक्सेना और जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक सभी अधिकारी मौजूद थे।

Azam Khan
Report Azam Khan
Published on: 6 Oct 2023 1:06 PM GMT
Rampur News
X

Raza Library (Pic:Newstrack)

Rampur News: रामपुर की ऐतिहासिक रज़ा लाइब्रेरी, जिसका एशिया में अपना अलग ही मुकाम है इसके ढाई सौ साल पूरे होने पर 1 साल तक रामपुर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 7 अक्टूबर को कुमार विश्वास के कार्यक्रम से शुरुआत होगी। रज़ा लाइब्रेरी में जो ऐतिहासिक पांडुलिपिया है उन ऐतिहासिक धरोहरों को रामपुरी या प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को और पुरे विश्व के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रज़ा लाइब्रेरी के 7 अक्टूबर 2024 को ढाई सौ साल पूरे होंगे। इस उपलक्ष्य में रामपुर की रज़ा लाइब्रेरी में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

तैयारियों का लिया जायज़ा

रज़ा लाइब्रेरी में तैयारियों का जायजा लेने मंण्डलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह पहुंचे। उनके साथ में शहर विधायक आकाश सक्सेना और जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक सभी अधिकारी मौजूद थे। मंण्डलायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया, बड़े पैमाने पर रज़ा लाइब्रेरी में तैयारिया चल रही है। आलीशान रंगारंग मंच बनाया जा रहा है, जहां पर कार्यक्रम होंगे कवि सम्मेलन होगा। रज़ा लाइब्रेरी को म्यूजिक एंड लाइट की डेकोरेशन से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंडल आयुक्त और जिला प्रशासन के सभी लोग जी तोड़ मेहनत में लगे हुए हैं और कार्यक्रम की तैयारियों का लगातार जायज ले रहे हैं।

वहीं, मंडल आयुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह ने बताया 7 अक्टूबर 2024 को रज़ा लाइब्रेरी के स्थापना के ढाई सौ साल पूरे होंगे। इस उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर 2023 से उसके सेलिब्रेशन की शुरुआत कर रहे हैं। उसी उपलक्ष्य में सात आठ और नौ इन तीनों दिन यहां पर प्रोग्राम रखे गए हैं। बेसिकली रज़ा लाइब्रेरी और रामपुर के कल्चर को फोकस करके रखे हुए हैं क्योंकि लाइब्रेरी एक कल्चरल हेरिटेज है। हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करती है। बहुत सारी चीज हैं लाइब्रेरी के बारे में जो अभी लोगों को नहीं पता है हमारा एक उद्देश्य यह भी है प्रोग्राम ऑर्गेनाइज करने के पीछे लोगों से हम लाइब्रेरी को जोड़ पाए।

लाइब्रेरी में बहुत सारी चीज हैं जो अभी तक उन लोगों को भी नहीं पता जो लाइब्रेरी में काम कर रहे हैं। हम उन सारी चीजों को धीरे-धीरे निकाल रहे हैं और पब्लिक के बीच में लेकर जाने का काम कर रहे हैं। अलग-अलग तरीके से इसकी एक शुरुआत है। 7 तारीख को कुमार विश्वास का टॉक शो रखा है। पुस्तकालय की परंपराओं पर बात होगी और 8 तारीख को मुशायरा है और 9 तारीख को रामपुर की संस्कृत में समाहित चीज हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी जो शुरुआत है 2024 तक चलेगी इस दौरान हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाइब्रेरी से जोड़ेंगे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story