×

Raebareli News: न्याय न मिलने पर रेप पीड़िता ने एसपी ऑफिस में खाया ज़हर

Raibareli News: पुलिस कप्तान से मिलने के बाद महिला जैसे ही बाहर निकली तभी उसके मन में कुछ आया और उसने साथ में लाई गई जहरीले पदार्थ की शीशी खोली और पी लिया।

Narendra Singh
Published on: 22 Feb 2024 9:52 AM GMT (Updated on: 22 Feb 2024 10:57 AM GMT)
Uttar Pradesh
X

रेप पीड़िता को पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती source: Newstarck 

Raebareli News: रायबरेली से एक बड़ी घटना सामने आयी है। स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के गृह जनपद रायबरेली में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक रेप पीड़िता न्याय मांगने एसपी ऑफिस पहुंची। न्याय न मिलने से निराश रेप पीड़िता जैसे कप्तान से मिल कर बाहर निकली तुरंत शीशी खोलकर उसने ज़हर खा लिया। रेप पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह था पूरा मामला

यह मामला लालगंज कोतवाली का है। यहाँ चकवापुर गांव की रहने वाली 23 वर्षीय महिला बिट्टो ने खीरों थाना इलाके के श्यामू पर रेप का आरोप लगाया था। इसी मामले की तहरीर लेकर वह एक महीने से लालगंज कोतवाली का चक्कर लगा रही थी। कोतवाली में सुनवाई न होने पर महिला आज पुलिस कप्तान अभिषेक कुमार अग्रवाल से मिलने आई थी। पुलिस कप्तान से मिलने के बाद महिला जैसे ही बाहर निकली तभी उसके मन में कुछ आया और उसने साथ में लाई गई जहरीले पदार्थ की शीशी खोली और पी लिया। ज़हरीला पदार्थ पीते ही महिला के मुख से झाग निकलने लगी। आनन -फानन में अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुँच कर महिला को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया।

घटना के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

इस घटना के बाद उधर पुलिस अधिकारियों की फटकार के बाद हफ़्तों से दौड़ाई जा रही रेप पीड़िता का मुकदमा लालगंज कोतवाल ने दर्ज कर लिया गया है। नवीन कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की एक महिला है जो लालगंज सेआई है। उन्होंने जो प्रार्थना पुलिस को दिया है उसके आधार पर लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने बाहर निकल कर जहर खा लिया था जिसके बाद उसको तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कर दिया गया है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story