×

हनी सिंह ने लखनऊ में किया YO YO, स्टेज से उतरते ही मच गई भगदड़

By
Published on: 8 May 2016 6:02 PM GMT
हनी सिंह ने लखनऊ में किया YO YO, स्टेज से उतरते ही मच गई भगदड़
X

लखनऊ: नवाबों के शहर में पहली बार रविवार को अपने नवाबी फैंस को नचाने आए रैपर यो यो हनी सिंह की लाइव कॉन्सर्ट देख फैंस झूम उठे। रमाबाई अंबेडकर मैदान में हनी सिंह का लाइव परफोर्मेंस देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जैसे ही स्टेज पर हनी सिंह आए पूरा माहौल यो यो हो गया।

yo yo in lucknow

इस कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले अमन कालरा आए और उन्होंने अपना फेवरेट गाना एक 47 गाया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद नए सिंगर बैभव आए और उन्होंने बदन पर सितारे लपेटे हुए गाना गाया। इस गाने में उनके समर्थकों ने उनका जमकर साथ दिया।

यह भी पढ़ें ... हनी सिंह के गाने और स्टाइल की दुनिया मुरीद, जानें वे हैं किसके दीवाने

yo yo

हनी सिंह ने गाया- मेरी लैला

जैसे ही हनी सिंह स्टेज पर आए तो उन्होंने पहला गाना मेरी लैला गाया जिसे सुनकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जब हनी सिंह अपना परफोर्मेंस ख़त्म कर स्टेज से पीछे की तरफ जाने लगे तो उनके फैंस भी उनके पीछे-पीछे जाने की कोशिश करने लगे।

crowd in lucknow

फैंस में मची भगदड़

इस दौरान जब गार्ड्स ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो सभी युवक गार्ड्स से ही भिड़ गए। जिससे आपस में कहासुनी हो गई और भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक़ समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

honey singh and crowd

Next Story