×

पूर्व प्रधान ने की कोटेदार की शिकायत, बेटे ने साथियों संग मार दी गोली

Admin
Published on: 21 March 2016 2:16 PM GMT
पूर्व प्रधान ने की कोटेदार की शिकायत, बेटे ने साथियों संग मार दी गोली
X

गाजीपुर: भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग कोटेदार के पुत्र ने तीन साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान को गोली मार दी। इससे पूर्व प्रधान घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पूर्व प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान की गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

-यह मामला रेडमार गांव का है।

-पूर्व प्रधान परमेश्वर उपाध्यय अपने खेत में काम कर रहा था।

-तभी गांव के दबंग कोटेदार का बेटा अभिषेक उपाध्यय अपने साथियों साथ मौके पर गया।

-उसने पूर्व प्रधान को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी।

-गोली मारने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

-गोलियों की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग वहां पहुंच गए।

-उन्होंने इसकी जानकारी नजदीकी थाने में दी।

अस्पताल के बाहर लोगों की लगी भीड़ अस्पताल के बाहर लोगों की लगी भीड़

क्यों मारी पूर्व प्रधान को गोली

-पूर्व प्रधान परमेश्वर उपाध्यय ने कोटेदार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर शिकायत की थी।

-इसी को लेकर दबंग कोटेदार के पुत्र अभिषेक उपाध्यय पूर्व प्रधान को गोली मार दी।

क्या कहना है पुलिस का

-पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व प्रधान और कोटेदार के बीच काफी दिनों से रंजीश चल रही थी।

-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।

-जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगें।

Admin

Admin

Next Story