×

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल का मिशन 2024: बीजेपी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की तैयारी

Meerut News: जयंत चौधरी ने पार्टी विधायकों से कहा कि उन्हें जनता के मुद्दों की गंभीरता समझते हुए उन्हें विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ आरपार लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।

Sushil Kumar
Published on: 31 July 2023 1:43 PM GMT (Updated on: 31 July 2023 2:00 PM GMT)
Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल का मिशन 2024: बीजेपी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की तैयारी
X
राष्ट्रीय लोकदल का मिशन 2024: Photo- Social Media

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने अपने आवास पर पार्टी विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में यूपी विधानसभा सत्र को लेकर कई निर्देश दिए। जिसमें उन्होंने पार्टी विधायकों को महिलाओं, किसानों, गरीबों, बेरोजगारों के मुद्दे पर बीजेपी के खिलाफ और अधिक मुखर होने को कहा। जयंत चौधरी ने पार्टी विधायकों से कहा कि उन्हें जनता के मुद्दों की गंभीरता समझते हुए उन्हें विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ आरपार लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। बैठक में पार्टी के 8 विधायक शामिल हुए थे।

सोशल मीडिया को बीजेपी के खिलाफ हथियार बनाया जाएगा

राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता आतिर रिजवी ने आज यहां बैठक की बाबत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल सोशल मीडिया को बीजेपी के खिलाफ बड़ा हथियार बनाएगी। प्रवक्ता के अनुसार आरएलडी मुखिया एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने बैठक में पार्टी विधायकों को सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक एक्टिव होने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि विधायक और पार्टी के नेता सोशल मीडिया के सहारे भी जनता की परेशानी की मजबूत आवाज बने। जयंत ने पार्टी विधायकों और नेताओं को जनता के प्रति जिम्मेदार बनने को कहा। उन्होंने कहा कि 2024 जीतने के लिए पार्टी नेता सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखे।

अभियान के तहत हम गांव-गांव में जाएंगे कार्यकर्ता

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समरसता अभियान चला रहे हैं। विधानसभा चुनाव में हमारे पक्ष में रिजल्ट नहीं आया, लेकिन हमारे पास भी जनप्रतिनिधि हैं, वह मजबूती से मुद्दे को उठा रहे हैं। अभियान के तहत हम गांव-गांव में पहुंचेंगे। खुद जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता के मुद्दे उठाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहे हैं, हमारे दुश्मन हमारे बारे में तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। लेकिन हमें इन बातों में ना पड़ कर आप ही सब मतभेदों को बुलाते हुए एक होकर जनता के मुद्दों पर ध्यान देना है। जनता की निगाहें हम पर टिकी हैं। हमें जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story