×

संभल के 7000 जनधन खातों में हुई धनवर्षा, RBI ने किया ब्लॉक

नोटबंदी के बाद जनधन खातों में हो रही धांधली के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और आरबीआई की नजर सभी जन धन खातों पर है। जानकारी के मुताबिक संभल के विभिन्न बैंकों में जन धन के 7000 हजार खातों में निर्धारित सीमा 50 हजार से कहीं अधिक और 2.50 लाख या इससे भी अधिक रुपए जमा हुए हैं। जिसके बाद ये खाते आयकर विभाग की नजर में आए। आरबीआई के निर्देशों के बाद इन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी खाताधारकों को नोटिस भी भेज दी गई है।

priyankajoshi
Published on: 2 Dec 2016 1:59 PM GMT
संभल के 7000 जनधन खातों में हुई धनवर्षा, RBI ने किया ब्लॉक
X

संभल: नोटबंदी के बाद जनधन खातों में हो रही धांधली के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और आरबीआई की नजर सभी जन धन खातों पर है। जानकारी के मुताबिक संभल के विभिन्न बैंकों में जन धन के 7000 खातों में निर्धारित सीमा 50 हजार से कहीं अधिक और 2.50 लाख या इससे भी अधिक रुपए जमा हुए हैं।

जिसके बाद ये खाते आयकर विभाग की नजर में आए। आरबीआई के निर्देशों के बाद इन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी खाताधारकों को नोटिस भी भेज दी गई है।

जिले में हैं 3 लाख 91 हजार जन धन खाते

-नोटबंदी से पहले केंद्र सरकार की योजना के तहत जन धन खाते खोले गए थे।

-शहर में 3 लाख 91 हजार जन धन खाते हैं।

-आठ नवंबर तक इनमें से अधिकांश खाते खाली थे।

-लेकिन नोटबंदी के आदेश के बाद इन खातों में अचानक पैसों की बारिश हो गई।

-आरबीआई ने इन खातों की निगरानी की और सभी खातों में पैसे जमा करने पर रोक लगा दी।

-आरबीआई के निर्देशों को देखते हुए संभल की बैंकों ने इन खातों को ब्लॉक कर दिया।

-सभी खातों में निर्धारित मात्रा 50 हजार से अधिक पैसे जमा किए गए थे।

-शनिवार को इन सभी खातों की जांच की जाएगी।

क्या कहना है बैंक अधिकारी का?

इस बारे में लीड बैंक मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि, 'संभल जिले में 3 लाख 91 हजार जन योजना के तहत खाते खोले गए थे। नोटबंदी के बाद से लगभग 7,000 हजार खातों में लाखों रुपए जमा हुए हैं। ऐसे में इन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। इन सभी खातों की समीक्षा करने के लिए 3 दिसंबर को बैठक होगी।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story