TRENDING TAGS :
Red Cross Society Lucknow ने 150 टीबी मरीज़ों को लिया गोद, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बांटी हाइजेनिक किट
Red Cross Society Lucknow: गुरुवार को रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि राज्यपाल के निर्देशानुसार 150 टीवी के मरीजों को इंडियन रेडक्रस सोसाइटी जिला शाखा द्वारा गोद लिया गया।
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बांटी हाइजेनिक किट: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
Lucknow News Today: गुरुवार को रेड क्रॉस सोसाइटी (Red Cross Society) जिला शाखा लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि राज्यपाल के निर्देशानुसार 150 टीवी के मरीजों को इंडियन रेडक्रस सोसाइटी जिला शाखा द्वारा गोद लिया गया है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के अतंगत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) द्वारा पोशाहार एवं हाइजनिक किट देकर वितरित की गयी। सोसाइटी के चेयरमैन ओमप्रकाश पाठक ने बताया कि इण्डियन रेडकास सोसाइटी जिला शाखा द्वारा पहल की गयी है। अभी तो 138 टीबी के मरीज, जो कि माल सीएचसी के हैं। बलरामपुर हास्पिटल के 12 मरीज है। इसका और विस्तार किया जायेगा। टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। सभी मरीजों को समुचित इलाज दिया जा रहा है।
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बांटी हाइजेनिक किट: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
टीबी मुक्त भारत अभियान
सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आज 150 मरीज़ों को पोशाहार वितरित किया गया है। आगे टीवी के मरीजों को चिन्हित किया जायेगा। मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के द्वारा सभी टीबी मरीजों को पोषण के लिए पोषण योजना चलायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत 500 प्रतिमाह बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। टीबी का आधुनिक और सम्पूर्ण उपचार सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में मुफ्त उपलब्ध है।
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बांटी हाइजेनिक किट: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी व अध्यक्ष अभिषेक प्रकाश चेयरमैन ओमप्रकाश पाठक, सचिव अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता इण्डियन रेडकास सोसाइटी राज्य शाखा लखनऊ की सचिव डा. हेमाबिन्द्र नायक, जितेन्द्र सिंह चौहान, गौरव महेश्वरी अरविन्द पाठक, चारू मिश्र, समीर मित्तल, अनुराग अग्रवाल, संजय आहूजा, अतिताभ श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, रितुराज रस्तोगी, अनुराग मिश्र, कुश मिश्र, मनीष शुक्ल, डा. कुन्दन सिंह भरतप्रकाश मौर्या के साथ उपस्थित रहे।