×

यूपी में बदली होने से लोगों को धूप और उमस से मिली राहत

Manali Rastogi
Published on: 23 Aug 2018 4:48 AM GMT
यूपी में बदली होने से लोगों को धूप और उमस से मिली राहत
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह बदली छाई हुई हैं, जिससे धूप और उमस से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: महिला का आरोप- दरोगा ने प्राइवेट पार्ट में रिवाल्वर डालकर दी जान से मारने की धमकी

यूपी मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वाचल के आधा दर्जन जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22़ 2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story