×

Republic Day 2023: यूपी में गणतंत्र दिवस पर मिली बड़ी खुशखबरी, बिजली को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

Republic Day 2023: 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर प्रदेश को विद्युत कटौती से मुक्त रखने का निर्देश दिया है। निर्देश के अनुसार सभी महानगरों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।

Alok Srivastava
Written By Alok Srivastava
Published on: 25 Jan 2023 12:18 PM GMT
UP On Republic Day 24 hour uninterrupted power supply
X

UP On Republic Day 24 hour uninterrupted power supply (Social Media)

Republic Day 2023 in UP: 2017 में सूबे की कमान योगी आदित्यनाथ के हाथों में आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश में विद्युत व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। अब किसी एक जिले की बजाय पूरे प्रदेश में समान रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। विशेष महत्व वाले दिनों, पर्वो और राष्ट्रीय पर्वों पर सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर प्रदेश को विद्युत कटौती से मुक्त रखने का निर्देश दिया है। निर्देश के अनुसार सभी महानगरों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।

अफसरों को दिए गए आदेश

गणतंत्र दिवस पर यूपी को विद्युत कटौती मुक्त रखने के क्रम में उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने बताया कि पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस क्रम में यूपी सरकार पूरे प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के लिए संकल्पित है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो, इसके लिये वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

मांग के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता

पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय स्तर पर वितरण में लगे हुये अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिया गया है कि वे पूरी सजगता बरतें। स्थानीय दिक्कतों को तत्काल ठीक किया जाए। इसके लिये आवश्यक मैन पावर एंव सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो। वर्तमान समय में प्रदेश में शेड्यूल के अनुरूप महानगरों, जिला मुख्यालयों, ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में 24 घण्टे, ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 18 घण्टे, तहसील, मुख्यालयों एवं नगर पंचायत को 21.30 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में डिमान्ड के सापेक्ष पर्याप्त विद्युत उपलब्धता है।

26 जनवरी, 2023 को भारत का 74वां गणतंत्र दिवस है। इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खास आयोजन किया जाता है। लखनऊ में भी गणतंत्र को लेकर परेड का आयोजन किया जाता है। यह परेड विधानसभा के सामने से हजरत गंज चौराहे तक होता है। जिसे देखने के लिए लोग उत्साहित रहते हैं।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story