×

Republic Day 2023: राजधानी लखनऊ में हुआ गणतंत्र दिवस का आयोजन, सेना के 45 दस्तों ने किया मार्च, दर्शकों ने गर्व से बजाई तालियां

Republic Day 2023 in Lucknow: यह नजारा गणतंत्र दिवस परेड का है जिसे देखकर दर्शक गर्व की अनुभूति करते हुए तालियों से जवानों का हौसलाफजई कर रहे हैं।

Sunil Mishraa
Published on: 26 Jan 2023 5:31 AM GMT (Updated on: 26 Jan 2023 12:55 PM GMT)
X

Republic Day 2023 in lucknow (photo: Newstrack)

Republic Day 2023 in Lucknow: सेना की 45 टुकड़ियां एक के बाद एक निकली। असम रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश चंद्र राजन इन्हे कमांड करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। युद्ध टैंक और आधुनिक मशीन गन से लैस सेना के वाहन दुश्मनों के पसीने छुड़ाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यह नजारा गणतंत्र दिवस परेड का है जिसे देखकर दर्शक गर्व की अनुभूति करते हुए तालियों से जवानों का हौसलाफजई कर रहे हैं।

Lucknow Republic Day

गणतंत्र दिवस परेड के मार्चिंग दस्ते में शामिल 45 वाहन दस्ते आगे बढ़ रहे हैं। परेड को कमाण्ड कर रहे हैं लखनऊ स्थित आसाम रेजिमेन्ट बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश चन्द राजन। लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश ने भारतीय सेना अकादमी, देहरादून से वर्ष 2009 में कमिशन प्राप्त किया था। यह अधिकारी जम्मू काश्मिर और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के काउन्टर इनसरजेन्सी जैसे संवेदनशील क्षेत्रो में कार्यरत रहें हैं। वर्तमान में लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश आसाम रेजिमेन्ट बटालियन में उप कमान अधिकारी के पद पर हैं।

Lucknow Republic Day

रेगिस्तान से समंदर की गहराई तक मार करता है 2-T-90 फायर टैंक

परेड कमांडर के ठीक पीछे T-90 भीष्म टैंक चल रहा है। यह भारतीय सेना के अनुरूप तैयार किया गया एक बख्तरबंद वाहन है। यह टैंक भारतीय सेना के ARMOURED CORPS के एक रेजिमेन्ट से हैं। पहले टैंक का नेतृत्व कर रहे है, नायब रिसलदार बिनोद कुमार शर्मा। इस रेजिमेन्ट का जन्म 1 फरवरी 1984 में हुआ था। यह टैंक दुश्मन को 5 किमी की दूरी से बरबाद कर सकता है। T-90 टैंक रुसी Explosive Reactive Armour से सुसज्जित हैं। टैंक में 125 मिली मीटर की स्मूथ बोर मशीन गन है, जिससे तीन प्रकार के गोले और गाइडेड मिसाइल फायर कर सकते है। इसके साथ 12.7 मिलीमीटर और 7.62 मिलीमीटर बोर की मशीन गन भी माउंटेड हैं। यह टैंक रेगिस्तानी, समतल और नदियों के इलाके में युद्ध लड़ने की काबलियत रखता है।

Lucknow Republic Day


4 किलोमीटर दूर से दुश्मन पर कहर बरपाता है सारथ

इन्फेंट्री कॉम्बेट वाहन सारथ की कमान संभाल रहे हैं, सुबेदार भीवाराम, जो की विग्रेड ऑफ दी गार्डस बटालियन का हिस्सा हैं। यह बटालियन 1775 में प्रथम राजपूताना राइफल्स के तौर पर बना था, जो कि स्वतंत्रा के बाद बिग्रेड ऑफ गार्डस के बटालियन में बदला गया। इस वाहन में 30 मिलीमीटर कैनन गन और 7.62 मिलीमीटर PKT गन है। यह KONKURS ANTI-TANK GUIDED MISSILE से लैस भी है, जो दुश्मन को 4 किलोमीटर की दूरी पर बर्बाद कर सकता हैं। ब्रिगेड ऑफ दी गार्डस को 28 बैटल ऑनर प्राप्त है। साथ ही रेजिमेन्ट ने अब तक 2 परम वीर चक्र, 2 अशोक चक्र, 2 महावीर चक्र, 4 कीर्ती चक्र, 46 वीर चक्र, 18 शोर्य चक्र और 77 सेना मेडल हैं प्राप्त किया हैं।

Lucknow Republic Day

कर्म ही धर्म का संदेश देते बढ़ रहा बख्तरबंद वाहन

भारतीय ARMOURED RECOVERY VEHICLE आगे बढ़ रहा है, जो कि फसे हुये बख्तरबंद वाहनो को निकालने में सक्षम हैं। इस रिकवरी वाहन प्रणाली को DEFENCE RESEARCH & DEVELOPMENT ORGANIZATION द्धारा डिजाइन किया गया है। इसे Ordinance Factory आर BHARAT ELECTRONIC LIMITED ने संयुक्त रुप से बनाया है। इस रिकवरी वाहन को हाल ही दिसम्बर 2021 में भारतीय सेना के EME कोर में शामिल किया गया है। यह वाहन पानी कि बहावों में भी recovery करने में सक्षम हैं, यह लड़ाई के दौरान पानी की बाधाएँ तथा दलदली क्षेत्रों में काम करता है। इसका स्लोगन है कर्म ही धर्म।

भव्य परेड का आयोजन, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ली सलामी

बांदा। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य समारोह आयोजित हुआ। पुलिस परेड आकर्षण का केंद्र रही। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर निषाद ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों, सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया।

पीएम मोदी के प्रतापी नेतृत्व में प्रगति कर रहा भारत

समारोह को संबोधित करते हुए जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद ने कहा- बहुत संघर्षों के बाद आजादी मिली है। इसे हमें सुरक्षित रखना है। भारत का संविधान पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ हमारे कर्तव्य भी बताता है। संविधान के दायरे में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देश को आगे बढाने में हमारे बहादुर सैनिक, वैज्ञानिक, किसान और युवा सभी योगदान कर रहे हैं। राष्ट्र हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतापी नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। जल्द ही हम चौथी और तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेंगे। उत्तर प्रदेश में विकास की तेज गति से बुंदेलखंड भी विकसित हो रहा है। इस बीच उन्होंने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अशोक तिवारी, चिंतामणि, रामबिहारी और विजय कुुमार आदि पुलिस जनों को पुलिस पदक से सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अस्पताल एवं अतिथि गृह में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपए की सहयोग राशि देने का ऐलान भी किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचाई धूम

इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने धूम मचाई। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों एवं नृत्य आदि समा बांधा। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अखंड हिंद फौज से जुड़े छात्रों ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस की आकर्षक झांकी और शानदार परेड पेश की। समारोह में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, मंडलायुक्त आरपी सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, जिला जज कमलेश कच्छल, जिलाधिकारी दीपा रंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन आदि उपस्थित रहे।

चित्रकूटधाम मंडलायुक्त ने पढ़ाया दायित्व निर्वाह का पाठ

चित्रकूटधाम मंडलायुक्त आरपी सिंह ने आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर सभी से राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का आवाहन किया। मंडलायुक्त सिंह ने कहा- हम तन, मन, धन से जो भी राष्ट्र के लिए कर सकते हैं, पूरे मनोयोग से करें। अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करें। समाज के पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह और अपर निदेशक अभियोजन वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

सम्मानित हुए स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित

उधर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी से पहले में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को नारियल, शाल, मिष्ठान एवं फूलों से सम्मानित किया गया। प्रभावती शर्मा, लक्ष्मी देवी, रामलली देवी, कृष्णा कुमारी, अब्दुल कादिर, रामकृष्ण, विजय सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, नारायणी देवी और राजबहादुर आदि आश्रित सम्मानित हुए।पद्मश्री के लिए चयनित जलयोद्धा उमाशंकर पांडेय भी सम्मानित किए गए।

देश समाज निर्माण का आधार प्रेम और सदभावना: डीएम दीपा रंजन

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। श्रीमती रंजन ने कहा- आजादी के महानायकों तथा वीरांगनाओं के संघर्षों को यादों को संजोकर रखना चाहिए। अनगिनत देशभक्तों ने अपना जीवन होम कर स्वाधीनता हासिल की है। इसकी रक्षा का दायित्व हम सब पर है। नई पीढ़ी पर ज्यादा है। देश व समाज के निर्माण का आधार प्रेम और सदभावना है। घृणा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। एक दूसरे के धर्म का आदर करना हमारी परंपरा है। आज ही के दिन 1950 में देश को अपना संविधान मिला था। संविधान ने देश में समता, एकता, बंधुत्व और प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। बुंदेली लोग बहुत अच्छे हैं। बुंदेली संस्कृति की अपनी विशिष्टता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करें। आम लोगों को उनका लाभ दिलाएं। वंचित व्यक्ति को लाभ मिलेगा तो देश एवं लोकतंत्र के प्रति उसका विश्वास पैदा होगा।

समाज में सकारात्मक बदलाव लाना सामूहिक जिम्मेदारी

श्रीमती रंजन ने कहा- देश उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। टेक्नालाजी और कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अपर जिलाधिकारी वि/रा उमाकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, डिप्टी कलेक्टर नमन और नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन एडीएम स्टेनो साकिर अहमद ने किया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story