×

Republic Day 2023 in UP: पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस

Republic Day 2023 in UP: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

NathBux Singh
Published on: 26 Jan 2023 7:10 AM GMT (Updated on: 27 Jan 2023 6:30 AM GMT)
Republic Day 2023 in UP
X

Republic Day 2023 in UP (photo: social media )

Republic Day 2023 in UP: पूरे प्रदेश में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अयोध्या में गणतंत्र दिवस

अयोध्या में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों शैक्षणिक संस्थानों मैं आज ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किए गए जिस कड़ी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , ने पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में परेड में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।


जल शक्ति मंत्री ने पुलिस लाइन में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी और नेताओं को ध्वजारोहण के बाद संविधान की रक्षा के लिए दिलाई शपथ। अयोध्या पहुंचे जल शक्ति मंत्री का पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत।

आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त गौरव दयाल ध्वजारोहण किया कलेक्ट्रेट परिसर में 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने किया ध्वजारोहण।ध्वजारोहण के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों को दिलाई कतर्त्व पालन की शपथ। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ता संघ भवन पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने संपन्न किया प्रेस क्लब अयोध्या सिविल लाइन के अध्यक्ष हरि कृष्ण अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर पंडित जेपी तिवारी टी एन तिवारी नाथ बक्स सिंह सुरेश पाठक केंद्र भूषण पांडे जयप्रकाश सिंह प्रदीप पाठक प्रोफेसर केएम सिंह उग्रसेन मिश्रा सूर्य नारायण सिंह रामकुमार सिंह प्रमोद श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहेl


रायबरेली में गणतंत्र दिवस

रायबरेली में 74वें गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां पुलिस लाइन में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने वहीं कलेक्ट्रेट में डीएम माला श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। पुलिस लाइन में झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान एसपी आलोक प्रियदर्शी समेत सभी अधिकारियों ने राज्य मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

राज्य मंत्री ने जनपद और प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्य पथ पर चलते रहने का आवाहन किया। उधर कलेक्ट्रेट में भी डीएम माला श्रीवास्तव ने झंडारोहण के बाद गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ज़िले को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का प्रण दोहराया।पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद परेड का किया गया आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने झंडा रोहण कर परेड की सलामी ली इसके दौरान जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ परेड की सलामी ली इसके बाद मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वालों को सम्मानित किया शहीद पुलिसकर्मियों के साथ-साथ कारगिल शहीद राजेन्द्र यादव की पत्नी को उनके स्थान पर पहुंच कर सम्मानित किया सम्मान के दौरान अप्पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सीओ सिटी वंदना सिंह मौजूद रहे पुलिसकर्मियों के सेवा कर्तव्य परायणता से प्रभावित होते हुए राज्य मंत्री ने मंच से ही एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की इसके बाद इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने वहां पर मौजूद लोगों को संविधान की शपथ दिलाई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या पर निशाना साधते हुए कहा उनके द्वारा की जा रही बयानबाजी समाजवादी पार्टी शामिल है बिना राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहमति से उनकी पार्टी के दो नेता अलग-अलग बयान नहीं दे सकते स्वामी प्रसाद मौर्या की बयानों की निंदा करता हूं जो कह रहे हैं मंदिर महजीद जाने वालों का विरोध कर रहे हैं तो क्या उनसे वोट नहीं लेंगे मंदिर जाने वाले लोगो से वोट नही लेंगे, सपा एमएलसी प्रसाद मौर्या को राजनीतिक कटोरे में एक चवन्नी नहीं कोई डालेगा अगर इस तरह का बयान जो दे रहे है।


झाँसी में गणतंत्र दिवस

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी झांसी रविन्द्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में झंडा फहराया गया। कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई गई तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े व्यक्तियों एवं देश की रक्षा में शहीद सेनानियों के परिवारीजन के शासकीय कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने का संदेश दिया गया। साथ ही सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई एवं उन्हें मिष्ठान वितरित की गई।


प्रतापगढ़ में गणतंत्र दिवस

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूपी सरकार में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ध्वजारोहण करने के साथ ही परेड का एसपी सतपाल अंतिल के साथ निरीक्षण किया और सलामी ली। नन्दी ने स्वामी प्रसाद को विक्षिप्त बताया और अखिलेश यादव की शह पर बयान देने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी को समाप्त पार्टी बताया।

प्रतापगढ़ में गणतंत्र दिवस की धूम रही प्रभात फेरी निकाली गई और जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने ध्वजारोहण किया तो विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन लाइन में हर साल की तरह इस बार भी भव्य परेड का आयोजन किया गया, पुलिस के साथ ही परेड में एनसीसी के कैडेट भी शामिल रहे। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने पानी के तिरंगे फौवारे भी छोड़े गए तो वहीं पुलिस की विभिन्न टीमों ने भी प्रदर्शन किया।

परेड की सलामी सूबे के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ली। सबसे पहले ध्वजारोहण किया उसके बाद परेड का निरीक्षण किया ततपश्चात परेड की सलामी लेने के साथ ही कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया और पुलिस अधीक्षक के सीने पर शौर्य पदक लगाया।

पुलिस अधीक्षक ने गणतन्त्र दिवस की शपथ दिलाई, कार्यक्रम में डीएम, सीडीओ के साथ सांसद संगमलाल गुप्ता, विनोद सोनकर विधायक राजेन्द्र मौर्य के अलावा पूर्व विधायक धीरज ओझा व हरीप्रताप सिंह समेत गड़मान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी प्रसाद के बयानों पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए नन्दी ने स्वामी प्रसाद को विक्षिप्त बताया और अखिलेश यादव की शह पर बयान देने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी को समाप्त पार्टी बताया।

अलीगढ़ में गणतंत्र दिवस

अलीगढ़ पुलिस लाइन में आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह ने देश के अमर बलिदानी में को नमन करते हुए कहा हमारे देश की सामाजिक समरसता, उच्च आदर्शो, नैतिक मूल्य, सांस्कृतिक विविधता के सामने संपूर्ण विश्व भारत के सामने नतमस्तक है।

अलीगढ़ गणतंत्र दिवस केअवसर पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। प्रदेश के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया परेड की सलामी ली और उन्होंने उत्कर्ष कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र ,स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्तीय राज्यमंत्री ने कहा आज देश निरंतर उन्नति के नए आयामों एवं कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है।

संविधान द्वारा शासित हमारे देश ने सामाजिक, आर्थिक , राजनीतिक ,शैक्षिक, तकनीकी आदि के क्षेत्र में वर्तमान समय में हमारे देश विभिन्न कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हमारा देश के संविधान के द्वारा प्रत्येक नागरिक को मौलिक ,स्वतंत्रता, शिक्षा, शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने का अधिकार दिया गया है। हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था। संविधान एक ऐसा दस्तावेज है,जो राष्ट्र के मूलभूत सिद्धांतों और कानूनों को निर्धारित करता है। यह नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को भी परिभाषित करने के साथ लोकतंत्र के लिए ढांचा स्थापित करता है। यह सभी के लिए स्वतंत्रता न्याय समानता की ताकत देता है। आज इसी संविधान के कारण हमारे देश में सफल लोकतंत्र कायम है। हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हमेशा स्मरण करना चाहिए। क्योंकि उन स्वतंत्रता संग्रामियों के त्याग ,बलिदान के कारण हम को ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी मिली थी।


अमेठी में गणतंत्र दिवस

योगी सरकार में राज्य मंत्री एवं तिलोई से बीजेपी के विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की मोदी और योगी के नेतृत्व देश पूरे जोश खरोश के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा देश विश्व गुरु बनने की दिशा में सतत अग्रसर है।जल्द ही हिंदुस्तान का परचम विश्व में लहराएगा। उन्होंने

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर नाराजगी भी जताई।उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म ग्रंथ पर इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए

गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह में मीडिया से वार्ता करते हुए राम चरित मानस को पूज्य नीय ग्रंथ बताया। उन्होंने आगे कहा की राम चरित मानस की हम लोग पूजा करते है। हिंदुस्तान का बच्चा बच्चा राम चरित मानस की पूजा करता है । हाल में ही सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए बयान को गलत ठहराते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के ग्रंथ के बारे में टिप्पड़ी करना नाजायज है।समाज वादी पार्टी के लोग लोक तंत्र में विश्वास नही रखते है।


मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राज्य मंत्री ने लोक तंत्र है।राहुल गांधी कहीं से भी चुनाव लडने के लिए स्वतंत्र है।वो अपनी तैयारी कर रहे है।हम लोग भी अपनी तैयारी कर रहे है।राज्य मंत्री ने देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की आज देश और प्रदेश देश के पीएम और यूपी के सीएम के नेतृत्व में पूरे जोश खरोस के साथ आगे बढ़ रहा है।देश विश्व गुरु बनने की दिशा में अनवरत आगे बढ़ रहा है।जल्द ही देश विश्व में अपना परचम लहराएगा।

इसके पूर्व रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।राज्य मंत्री को यूपी पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया।कार्यक्रम में हूटर बजाती हुई गाड़ियों की रैली आकर्षण का केंद्र रही।उक्त अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को राज्य मंत्री ने बैच लगाकर सम्मानित किया।


बाँदा में गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य समारोह आयोजित हुआ। पुलिस परेड आकर्षण का केंद्र रही। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर निषाद ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों, सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया।

पीएम मोदी के प्रतापी नेतृत्व में प्रगति कर रहा भारत

समारोह को संबोधित करते हुए जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद ने कहा- बहुत संघर्षों के बाद आजादी मिली है। इसे हमें सुरक्षित रखना है। भारत का संविधान पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ हमारे कर्तव्य भी बताता है। संविधान के दायरे में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देश को आगे बढाने में हमारे बहादुर सैनिक, वैज्ञानिक, किसान और युवा सभी योगदान कर रहे हैं। राष्ट्र हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतापी नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। जल्द ही हम चौथी और तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेंगे। उत्तर प्रदेश में विकास की तेज गति से बुंदेलखंड भी विकसित हो रहा है। इस बीच उन्होंने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अशोक तिवारी, चिंतामणि, रामबिहारी और विजय कुुमार आदि पुलिस जनों को पुलिस पदक से सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अस्पताल एवं अतिथि गृह में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपए की सहयोग राशि देने का ऐलान भी किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचाई धूम

इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने धूम मचाई। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों एवं नृत्य आदि समा बांधा। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अखंड हिंद फौज से जुड़े छात्रों ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस की आकर्षक झांकी और शानदार परेड पेश की। समारोह में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, मंडलायुक्त आरपी सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, जिला जज कमलेश कच्छल, जिलाधिकारी दीपा रंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन आदि उपस्थित रहे।

चित्रकूटधाम मंडलायुक्त ने पढ़ाया दायित्व निर्वाह का पाठ

चित्रकूटधाम मंडलायुक्त आरपी सिंह ने आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर सभी से राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का आवाहन किया। मंडलायुक्त सिंह ने कहा- हम तन, मन, धन से जो भी राष्ट्र के लिए कर सकते हैं, पूरे मनोयोग से करें। अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करें। समाज के पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह और अपर निदेशक अभियोजन वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

सम्मानित हुए स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित

उधर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी से पहले में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को नारियल, शाल, मिष्ठान एवं फूलों से सम्मानित किया गया। प्रभावती शर्मा, लक्ष्मी देवी, रामलली देवी, कृष्णा कुमारी, अब्दुल कादिर, रामकृष्ण, विजय सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, नारायणी देवी और राजबहादुर आदि आश्रित सम्मानित हुए।पद्मश्री के लिए चयनित जलयोद्धा उमाशंकर पांडेय भी सम्मानित किए गए।

देश समाज निर्माण का आधार प्रेम और सदभावना: डीएम दीपा रंजन

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। श्रीमती रंजन ने कहा- आजादी के महानायकों तथा वीरांगनाओं के संघर्षों को यादों को संजोकर रखना चाहिए। अनगिनत देशभक्तों ने अपना जीवन होम कर स्वाधीनता हासिल की है। इसकी रक्षा का दायित्व हम सब पर है। नई पीढ़ी पर ज्यादा है। देश व समाज के निर्माण का आधार प्रेम और सदभावना है। घृणा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। एक दूसरे के धर्म का आदर करना हमारी परंपरा है। आज ही के दिन 1950 में देश को अपना संविधान मिला था। संविधान ने देश में समता, एकता, बंधुत्व और प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। बुंदेली लोग बहुत अच्छे हैं। बुंदेली संस्कृति की अपनी विशिष्टता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करें। आम लोगों को उनका लाभ दिलाएं। वंचित व्यक्ति को लाभ मिलेगा तो देश एवं लोकतंत्र के प्रति उसका विश्वास पैदा होगा।

समाज में सकारात्मक बदलाव लाना सामूहिक जिम्मेदारी

श्रीमती रंजन ने कहा- देश उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। टेक्नालाजी और कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अपर जिलाधिकारी वि/रा उमाकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, डिप्टी कलेक्टर नमन और नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन एडीएम स्टेनो साकिर अहमद ने किया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story