UP Congress: पीपुल्स रिपब्लिक पार्टी संयोजक समेत कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

UP Congress: पीपुल्स रिपब्लिक पार्टी के संजोजक और प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और मुकेश पाल वासन उर्फ टार्जन के नेतृत्व में कई पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Prashant Dixit
Published on: 19 Nov 2022 3:06 AM GMT (Updated on: 19 Nov 2022 8:28 AM GMT)
UP Congress News
X

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते रिपब्लिक पार्टी संयोजक (सोशल मीडिया)

UP Congress: पीपुल्स रिपब्लिक पार्टी के संजोजक और प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और मुकेश पाल वासन उर्फ टार्जन के नेतृत्व में आज तमाम पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इन सभी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता कांग्रेस संगठन महासचिव दिनेश सिंह ने ग्रहण कराई। उन्होंने इस अवसर पर कहा, कि कांग्रेस पार्टी में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव व श्री मुकेश पाल आदि जैसे जमीनी नेताओं के शामिल होने से ताकत बढ़ेगी।

जमीनी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत

आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पीपुल्स रिपब्लिक पार्टी संयोजक और यूपी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और मुकेश पाल वासन के नेतृत्व में पीपुल्स रिपब्लिक पार्टी के कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर संगठन महासचिव दिनेश सिंह के सदस्यता दिलाते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए इन सभी नेताओं का स्वागत किया और जमीनी नेताओं के शामिल होने से कांग्रेस की ताकत बढ़ने की बात कहीं हैं।

इंदिरा गांधी की जयन्ती पर कार्यक्रम

कांग्रेस नेता और यूपी मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने इन तमाम नेताओं के कांग्रेस पार्टी में आने पर खुशी जाहिर की ओर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की बात की है। आज 19 नवंबर शनिवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयन्ती पर यूपी कांग्रेस के मुख्यालय पर कई तरह के आयोजन होने की बात भी कहीं है। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता आदि मौजूद रहेंगे।

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल का बयान

कल महाराष्ट्र में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा था, कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनना और समझना है। इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद अब पूरा हो रहा है। इस भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई आदि के मुद्दे पर अब तक केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story