UP News: रिटायर IAS अरविंद कुमार विद्युत नियामक आयोग के बने अध्यक्ष, अब बिजली विभाग को करेंग दुरुस्त

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने अरविंद कुमार को विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया है।

Jugul Kishor
Published on: 15 July 2023 5:56 AM GMT (Updated on: 15 July 2023 6:02 AM GMT)
UP News: रिटायर IAS अरविंद कुमार विद्युत नियामक आयोग के बने अध्यक्ष, अब बिजली विभाग को करेंग दुरुस्त
X

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार (15 जुलाई) को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने अरविंद कुमार को विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया है। अरविंद कुमार प्रमुख सचिव गृह और एसीएस ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास के पद से इसी साल फरवरी में रिटायर हुए थे। जिसके बाद उन्हे 29 फरवरी 2024 तक अरविंद कुमार को औद्योगिक सेक्टर के लिए सीएम का सलाहकार बनाया गया था।

GIS में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

बता दें कि अरविंद कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी है। यूपी में निवेश लाने और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी इस बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश आया था। इसी के बाद उन्हे औद्योगिक क्षेत्र के लिए सीएम सलाहकार नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हे एक और नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। माना जा रहा है कि अब वह विद्युत में जो भी खामियां है उनको दुरुस्त करने का काम करेंगे।

जानें अरविंद कुमार के बारे में?

जानकारी के मुताबिक रिटायर आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईआईटी से पढ़ाई की है। उन्होने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होने संचार और रडार इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग में एमटेक भी किया था। इसके बाल साल 1988 में उन्होने सिविल सर्विस की परीक्षा पास। इसके बाद उन्होने उत्तर प्रदेश में विभिन्न अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

यूपी में कई आईएएस को मिली नई तैनाती

उत्तर प्रदेश के करीब आठ आईएएस अफसरों को नई तैनाती मिली है। इसमें आनन्द कुमार सिंह विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को प्रबन्ध निदेशक, पीसीडीएफ, उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया। प्रेम प्रकाश सिंह, विशेष सचिव, श्रम विभाग को अब विशेष सचिव, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story