TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jhansi: रिटायर्ड दारोगा के बेटा का शव पेड़ पर लटका मिला, SO ने कहा- मृतक ने किशोरी से की थी छेड़छाड़

Jhansi News Today: रिटायर्ड दारोगा के बेटा का शव पेड़ पर लटका मिला है। परिजनों का कहना है कि कत्ल करने के बाद युवक के शव को पेड़ पर लटकाया गया है।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 May 2022 2:52 PM GMT
Jhansi News In hindi
X

रिटायर्ड दारोगा के बेटा का शव पेड़ पर लटका मिला। (Social Media)

Jhansi News Today: रिटायर्ड दारोगा के बेटा का शव पेड़ पर लटका मिला है। परिजनों का कहना है कि कत्ल करने के बाद युवक के शव को पेड़ पर लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, दूसरे पक्ष ने मृतक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने की तहरीर थाने में पहले ही दे दी थी। इस संबंध में एसओ का कहना है कि किशोरी के साथ मृतक ने छेड़छाड़ की थी। कार्रवाई के भय से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है।

पूंछ थाना क्षेत्र (Poonch police station area) के ग्राम खिल्ली में अमर सिंह यादव परिवार समेत रहते हैं। वह यूपी पुलिस के रिटायर्ड दारोगा है। अमर सिंह का बेटा दीपेंद्र उर्फ दीपू यादव बीती शाम गांव से दूरी पर बने मड़ोरा खुर्द गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने खोजबीन की मगर देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला था। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह हाइवे किनारे बने स्टोन क्रेशर खंडहर के पास से एक चरवाहा जानवर चरा रहा था, तभी उसकी नजर पेड़ से लटक रहे दीपेंद्र उर्फ दीपू के शव पर गई। इसकी जानकारी लगते ही मृतक के परिजन व अन्य लोग मौके पर गए। सूचना मिलते ही एसओ पूंछ सुरेंद्र सिंह (SO Poonch Surendra Singh) मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।

भाई के छेड़छाड़ करने के आरोप में भी फंसाया जा रहा है: कृष्ण कुमार यादव

मृतक के बड़े भाई कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि सोमवार की शाम से उसका भाई दीपेंद्र गायब था। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी थी। कृष्ण कुमार का आरोप है कि उसके भाई के दांते भी टूटे थे। शरीर में चोटों के निशान थे। आरोप है कि उसके भाई के पहले शऱाब पिलाई। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। भाई का कहना है कि उसके भाई के छेड़छाड़ करने के आरोप में भी फंसाया जा रहा है। इन्हीं लोगों ने उसके भाई का कत्ल किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई: एसओ

वहीं, एसओ पूंछ का कहना है कि दीपेंद्र ने मड़ोरा खुर्द में रहने वाले एक परिवार की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ की थी। इसकी सूचना रात को उक्त पक्ष ने दी थी। इसी सूचना पर दीपेंद्र की तलाश की जा रही थी मगर उसका पता नहीं चला है। छेड़छाड़ के भय के कारण दीपेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विवाह समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Jhansi: मंगलवार की सुबह पत्नी व बच्चों के साथ विवाह समारोह से लौट रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बड़ागांव थाना क्षेत्र (Baragaon police station area) के तकियापुरा निवासी चतुर्भुज प्रजापति टिकिया का ठेला लगाता था। बीते दिवस वह पत्नी उमादेवी, बेटा नैतिक व बेटी रुचि के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम बपरौली गया था। मंगलवार की सुबह सभी पैदल घर लौट रहे थे। पीपा के पुल के आगे निकले, तभी तेज गति से आ रही मोटर साइकिल ने चतुर्भुज को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं दतिया के भाण्डेर निवासी चरन सिंह यादव बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी बाइक गाय से टकरा गई जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बुविवि में सीढ़ियों से गिरकर लैब सहायक की मौत

ललितपुर के कड़ेसरा कला निवासी अनुज कुमार योगी बुन्देलखंड विश्वविद्यालय में लैब सहायक थे। सोमवार को ड्यूटी के दौरान वह फिसलकर सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

किसान ने फाँसी लगाकर कर ली आत्महत्या

मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमखेरा निवासी कोमल सिंह ने कतिपय कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story