×

संजरपुरवासी रिजवान अहमद बने उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री

aman
By aman
Published on: 4 Jan 2017 12:02 PM GMT
संजरपुरवासी रिजवान अहमद बने उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री
X

आजमगढ़: 'आतंकियों के गांव' के नाम से पहचाने जाने वाले संजरपुर के रहने वाले रिजवान अहमद को उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड का वाइस चेयरमैन बनाया है। साथ ही उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया है।

रिजवान अहमद के इस पद पर चुने जाने से संजरपुरवासी खुश हैं। अहमद राज्यमंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार अपने गांव पहुंचे तो लोगों ने उन्हें सिर आंखों पर बिठा लिया। रिजवान के लिए संजरपुरवासियों की ओर से पांच जनवरी गुरुवार को गांव में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है।

कौन हैं रिजवान अहमद?

-रिजवान अहमद ने गांव से ही प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी।

-बाद में क्षेत्र के बीनापारा इंटर कॉलेज, शिब्ली नेशनल कॉलेज, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और गढ़वाल यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा ग्रहण की।

-इसके बाद 19 वर्ष की आयु में वे देहरादून जाकर रहने लगे।

-वहां रहते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की।

-अहमद उत्तराखंड सरकार की ओर से वे प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम के 12 वर्षों तक सदस्य रहे।

-अहमद संविधान विशेषज्ञ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के राजनैतिक विश्लेषक भी हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story