×

RLD: खतौली में उपचुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने की दो संगठन महासचिव और 13 जिलाध्यक्षों की घोषणा

RLD: पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने 15 पदाधिकारियों की नियुक्त किया। जो आने वाले समय में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे।

Anant kumar shukla
Published on: 12 Dec 2022 2:42 PM GMT (Updated on: 12 Dec 2022 2:57 PM GMT)
RLD announces officials
X

RLD announces officials (Social Media)

RLD: राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) ने खतौली जीत के बाद संगठन का विस्तार करते हुए दो संगठन महासचिव और 13 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। रालोद प्रवक्ता आतिर रिजवी के अनुसार अजीत राठी को प्रदेश संगठन महासचिव बनाया गया हैं जबकि पूर्व विधायक एवं खतौली विधायक मदन भैया के चीफ इलेक्शन एजेंट दिलनवाज खान को हस्तिनापुर क्षेत्र का संगठन महासचिव बनाया गया। इसके अलावा रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय द्वारा वेस्ट यूपी के सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, आगरा, अमरोहा, बरेली, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपद के लिए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है।

रालोद प्रवक्ता के अनुसार बनाए गए जिलाध्यक्षों में राव केसर सलीम को सहारनपुर, रामपाल धामा को बागपत, अमित त्यागी सरना को गाजियाबाद, महेश कुमार को आगरा, मनवीर सिंह चिकारा को अमरोहा, मतलूब अली को बरेली, शाहिद हुसैन को रामपुर, जितेन्द्र सिंह यादव को बदायू, आरिफ हजरत खान को पीलीभीत, शिव प्रसाद द्विवेदी को लखीमपुर खीरी,शरद कुमार पांडे को सीतापुर, मास्टर देशराज सिंह को फिरोजाबाद और विद्याराम यादव को मैनपुरी जनपद की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद रालोद में काफी जोश देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन ने साफ शब्दों में कहा कि रालोद गठबंधन अब भाजपा का विकल्प बनेगी। खतौली की जनता ने यह संदेश दिया है और यह संदेश अब आगे सेमीफाइनल में निकाय चुनाव में भी दिखोगा। 2024 में फाइनल होगा। खतौली की जीत की तरह ही निकाय चुनाव में मेयर ,चेयरमैन और सभासदों के सभी पदों पर रालोद गठबंधन के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं रालोद जिलाध्यक्ष मतलब गौड़ ने कहा कि जिस तरह खतौली का चुनाव जीते हैं उसी तरह नगर निकाय की सीट पर भी गठबंधन जीत दर्ज करेगी ।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story