×

किसान महापंचायत: सहारनपुर पहुंचे जयंत चौधरी, खट्टर-योगी पर बोला हमला

किसानों को संबोधित कर रहे जयंत चौधरी ने कहा कि मैं आपको किसान विरोधी कृषि बिल के बारे में पूरी जानकारी देने आया हूं। यह बिल किसानों के हित में नहीं है।

Ashiki
Published on: 3 March 2021 1:24 PM GMT
किसान महापंचायत: सहारनपुर पहुंचे जयंत चौधरी, खट्टर-योगी पर बोला हमला
X
किसान महापंचायत: सहारनपुर पहुंचे जयंत चौधरी, खट्टर-योगी पर बोला हमला

सहारनपुर: किसान महासभा में पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंच पर चढ़ते ही केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। अपने दादा जी का जिक्र करते हुए जयंत चौधरी ने बताया कि 2019 के चुनाव में जब भाजपा की बिजनौर रैली हुई थी तो वहां कहा गया था कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्रीय चौधरी चरण सिंह सिंह जी के नाम से किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जाएंगी, लेकिन आज तक एक भी योजना भाजपा सरकार द्वारा नहीं चलाई गई।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर: मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, तनाव से उबरने के दिए गए टिप्स

बीजेपी पर जमकर बोला हमला

इसके साथ ही हरियाणा में व पंजाब में किसानों की जो दुर्दशा है वह यहां आज जनसभा में पहुंचे किसानों ने अपने मुंह से बयां कर दी। यह सरकार कभी तो जाती कभी धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही थी। आज यह किसानों को लड़ाने का काम कर रही है। कभी यह इस आंदोलन को जाट आंदोलन का नाम दे देते हैं कभी किसानों को खालिस्तानी बोल देते हैं।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-03-at-17.53.53.mp4"][/video]

तभी किसान नहीं किसानों को परजीवी आंदोलनकारी का नाम दे देते हैं, लेकिन किसानों की कोई जाति नहीं होती किसानों की एक ही जाति एक ही मजहब है। किसान चाहे छोटा हो चाहे बड़ा है किसान है और अब किसान एकजुट हो गया है किसान एकजुट होकर ही अपनी लड़ाई लड़ेगा।

ये भी पढ़ें: झाँसी में होंगे मोदी: अप्रैल में होगा घरौनियों का वितरण, चुनें गए 8000 गांव

खट्टर को कहा खटारा, योगी को कहा ढोंगी

इसके साथ ही जयंत चौधरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर को खटारा कहा व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ढोंगी कहकर संबोधित किया। किसानों को संबोधित कर रहे जयंत चौधरी ने कहा कि मैं आपको किसान विरोधी कृषि बिल के बारे में पूरी जानकारी देने आया हूं। यह बिल किसानों के हित में नहीं है। आप देश के किसान को एकजुट होकर भाजपा सरकार को गद्दी से हटाना होगा। एक बार पहले भी किसानों ने तख्तापलट किया था।आज समय आ गया है कि किसानों को फिर से एक बार एकजुट होकर इस सरकार को बदलने की जरूरत है।

रिपोर्ट: नीना जैन

Ashiki

Ashiki

Next Story