×

Lucknow News: रालोद ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की

UP Nikay Chunav 2023: राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि शीघ्र ही प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी जायेगी। नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है।

By
Published on: 15 April 2023 6:51 PM GMT
Lucknow News: रालोद ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की
X
(Pic: Social Media)

Lucknow News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी जयन्त सिंह ने नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु निम्नलिखित प्रत्याशियों की घोषणा की है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी करते हुये बताया कि शामली से विजय कुमार कौशिक, बनत (शामली) से श्रीमती कुसुम, घनौरा (अमरोहा) से श्री सचिन कुमार सैनी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) से श्री नासिर हुसैन, किठौर (मेरठ) से श्रीमती रिहाना, जानसठ (मुजफ्फरनगर) से श्री आबिद हुसैन, सिसौली (मुजफ्फरनगर) से श्रीमती नीरज, जेवर (गौतमबुद्वनगर) से श्री औरंगजेब अली, मुरादनगर (गाजियाबाद) से श्रीमती सलमा, अछनेरा (आगरा) से श्रीमती ओमवती सिंह, नंदगांव (मथुरा) से श्रीमती मंजू देवी को तथा ननौता (सहारनपुर) में संशोधन करते हुये श्रीमती आसमा खातून को प्रत्याशी घोषित किया है। दुबे ने बताया कि शीघ्र ही प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी जायेगी। नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। अब देखना यह होगा कि जनता किस कहां-कहां किस किस को चुनती है। इस चुनाव को लोकसभा का सेमिफाइनल माना जा रहा है।

Next Story