×

UP के चुनावी रण में कूदा रालोद, जयंत बोले- किसानों का हित हमारे ही साथ

By
Published on: 6 Oct 2016 12:31 PM GMT
UP के चुनावी रण में कूदा रालोद, जयंत बोले- किसानों का हित हमारे ही साथ
X

मथुराः रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने गुरूवार को अपनी पैदल यात्रा निकाली। इस यात्रा से रालोद ने यूपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का आगाज कर दिया। 12 किमी की इस पैदल यात्रा में बडी संख्या में रालोद कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रा के दौरान क्या बोले पूर्व सांसद जयंत चौधरी?

किसानों का हित केवल रालोद में ही सुरक्षित है। सभी सरकारों ने किसानों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह सत्ता में वापसी करते हैं तो जिले का चहुंमुखी विकास कराएंगे। जगह-जगह पैदल यात्रा का जमकर स्वागत किया गया। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर भरंगर, हरीश शर्मा, भूपेंद्र सिंह और बडी संख्या में रालोद पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story