×

RLD: हैंडपंप चिन्ह पर सपा के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी आरएलडी

RLD: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे का बयान, राज्य निर्वाचन आयोग ने रालोद को चुनाव लडने की इजाज़त आरएलडी का राज्य निर्वाचन में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा बरकरार, राज्य निर्वाचन आयोग ने नही किया रिव्यू, हैंडपंप चुनाव निशान पर लड़ेंगे आरएलडी प्रत्याशी।

Anant Shukla
Published on: 12 April 2023 5:35 PM GMT

RLD: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि उ0प्र0 में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार हैंडपंप चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लडेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग में राष्ट्रीय लोकदल मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के रूप में पंजीकृत है और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोई भी रिव्यू नहीं किया गया है।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे का बयान, राज्य निर्वाचन आयोग ने रालोद को चुनाव लडने की इजाज़त आरएलडी का राज्य निर्वाचन में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा बरकरार, राज्य निर्वाचन आयोग ने नही किया रिव्यू, हैंडपंप चुनाव निशान पर लड़ेंगे आरएलडी प्रत्याशी।

सपा के साथ मिलकर मिलकर लड़ेंगे चुनाव-अनिल दुबे

अनिल दुबे ने बताया कि नगर निकाय चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे। सपा-RLD गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द घोषित कर दी जाएगी।

बता दें कि अभी हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा वापस ले लिया था। निकाय चुनाव से पूर्व यह फैसला पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके बाद माना जाने लगा था कि पार्टी का सिंबल खतरे में हैं। लेकिन पार्टी हैंडपंप को चुनाव चिन्ह के लिए आवेदन किया तो स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही तमाम अफवाहों पर भी विराम लगा। आरएलडी के वर्तमान में नौ वीधायक है। रालोद की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह ने की थी। वर्तमान में चौधरी अजीत सिंह के पुत्र चौधरी जयंत सिंह पार्टी मुखिया हैं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story