×

Lucknow News: रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाई चौधरी अजित सिंह की जयंती, दी श्रद्धांजलि

Lucknow News: प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि चौधरी अजित सिंह गांवों और किसानों के विकास के लिए सदैव संघर्षषील रहे। वे सड़क से संसद तक किसानों और मजदूरों के हितों के लिए प्रयत्नशील रहे।

Network
Newstrack Network
Published on: 12 Feb 2023 9:51 AM GMT
Lucknow News
X

चौधरी अजित सिंह की जयंती मनाते कार्यकर्ता

Lucknow News: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के प्रेरणास्त्रोत चौधरी अजित सिंह की 84वीं जयन्ती मनाई गयी। रालोद नेताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात चौधरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने किया।

चौधरी ने संसद से सड़क तक किसानों की लड़ाई लड़ी

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि चौधरी अजित सिंह गांवों और किसानों के विकास के लिए सदैव संघर्षषील रहे। वे सड़क से संसद तक किसानों और मजदूरों के हितों के लिए प्रयत्नशील रहे। उन्होंने केन्द्र में मंत्री रहते हुए गन्ना मिलों एवं किसानों के हितों में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। वे किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के सपनों के भारत निर्माण को जमीन पर उतारना चाहते थे। राष्ट्रीय लोकदल उनके विचारों और सपनों को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी के नेतृत्व में पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है।

विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि अजित चौधरी आजीवन सभी जातियों एवं सभी धर्मों के नेता थे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को समान रूप से प्यार करते थे। किसानों और कामगारों के प्रति उनके हृदय में अपार स्नेह था। उन्होंने कहा कि उनके कद का कोई भी नेता आज कहीं भी नजर नहीं आ रहा है।

जयन्ती कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह, टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल, प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश शास्त्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, मनोज सिंह चौहान, एमए आरिफ, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चंद्रकांत अवस्थी, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष रणविजय मौर्य, अफसर अली, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, इकराम सिंह, रामगोपाल चंदेल, प्रमोद शुक्ला, महेश पाल धनगर, अफसर अली, राजेश मौर्य, संजय चौधरी, आसिफ प्रधान, मंजू शुक्ला आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

गोष्ठी के पश्चात गांव गांव जाकर आज 12 फरवरी से 19 फरवरी तक सरकार की विफलताओं और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों के प्रचार प्रसार करने के कार्यक्रम तय किये। जिसमें आज प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय तथा लखनऊ मण्डल अध्यक्ष रणविजय मौर्य ने विधानसभा मोहनलालगंज के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश रावत तथा जिला सचिव रामसेवक रावत के ग्राम सभा चुरइया से किसान संवाद की शुरुआत की।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story