×

Lucknow Accident Video: लखनऊ में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, वीडियो देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Lucknow Accident Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा सड़क हादसा कैमरे में कैद हुआ, जिसे देख आप विचलित हो सकते हैं। रईसजादों की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है।

Aman Kumar Singh
Published on: 4 May 2023 6:58 PM GMT

Lucknow Accident Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा सड़क हादसा कैमरे में कैद हुआ जिसे देख आप विचलित हो सकते हैं। हादसा इतना भीषण था कि, पहली नजर में कोई नहीं कह सकता कि हादसे के शिकार लोग बचे भी होंगे। लेकिन, एक कहावत है जाको राखे साईंया मार सके न कोय। इस सड़क हादसे में यही चरितार्थ हुआ। नहीं तो रइसजादों ने जिस तरह दुपहिया वाहनों को रौंदा, वो अमानवीयता की चरम को दिखाता है। एक्सीडेंट महानगर के छन्नी लाल चौराहे पर हुआ।

ये पूरा हादसा घटनास्थल के पास एक मकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एसयूवी वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि, दुपहिया सवार हवा में उछल पड़े। बाइक पर सवार तीन लोगों में पति, पत्नी और बच्चा है। तीनों ही गंभीर रूप से घायल हैं। बाइक को धक्का मार भागते एसयूवी की चपेट में एक अन्य दोपहिया चालक भी आया। मगर, गाड़ी सवार उसे भी रौंदते चले गए। राजधानी की सड़कों पर आए दिन रईसजादों की ऐसी करतूत देखने को मिलती है। पुलिस की तत्परता से भले उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है, लेकिन अपने पीछे दर्द की दास्तां छोड़ जाते हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story