×

यूपी: एटा में बारातियों से भरा ट्रक नहर में पलटा, 14 की मौत, 23 लोग घायल

यूपी के एटा जिले में शुक्रवार (05 मई) को सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हैं।

tiwarishalini
Published on: 5 May 2017 4:27 AM GMT
यूपी: एटा में बारातियों से भरा ट्रक नहर में पलटा, 14 की मौत, 23 लोग घायल
X

एटा: यूपी के एटा जिले में शुक्रवार (05 मई) को सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हैं। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। घायलो को आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। जिनमें से 7 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी हैं। एटा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 14 मृतको का पोस्टमाॅर्टम करा दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में मरने वालों के परिवार वालों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।







घटना एटा के थाना जलेसर क्षेत्र में गांव सरायनीम के पास की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के शिकार हुए लोग ट्रक में सवार लोग आगरा से तिलक समारोह लौट रहे थे तभी उनका ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर के नींद लगने की वजह से हुआ। मौके पर डीएम व एसएसपी पहुंच गए।



एटा के डीएम अमित किशोर ने बताया कि मृतकों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30-30 हजार रुपए दिए जाएंगे। इनमें से जिनके पास भूमि होगी उनको कृषक बीमा योजना के तहत 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रक के कागजातों की भी जांच की जा रही है। इस दुर्घटना में ट्रक के ड्राईवर की भी मौत हो चुकी है।

दुर्घटना में मृतकों के नाम

1. गिरन्द सिंह पुत्र स्व. बातीराम उम्र 65 वर्ष निवासी नगरिया, थाना डौकी, आगरा।

2. लवकुश पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी नगरिया, थाना डौकी, आगरा।

3. मुकेश पुत्र बडे़लाल उम्र 20 वर्ष निवासी नगरिया, थाना डौकी, आगरा।

4. प्रशान्त यादव पुत्र राजवीर उम्र 12 वर्ष निवासी नगरिया, थाना डौकी, आगरा।

5. पदमसिंह पुत्र शोभाराम उम्र 60 वर्ष निवासी नगरिया, थाना डौकी, आगरा।

6. विजय पुत्र प्रेमसिंह निवासी निवासी नगरिया, थाना डौकी, आगरा।

7. शैतान सिंह पुत्र भूपसिंह निवासी नगरिया, थाना डौकी, आगरा।

8. प्रवेन्द्र फौजी पुत्र हाकिम सिंह निवासी नगरिया, थाना डौकी, आगरा।

9. ओमवीर पुत्र बच्चूसिंह निवासी नगरिया, थाना डौकी, आगरा।

10. पदमसिंह पुत्र अंगूरी सिंह निवासी नगरिया, थाना डौकी, आगरा।

11. नेत्रपाल उर्फ नीतू पुत्र सुल्तान सिंह निवासी थाना डौकी, आगरा।

12 सन्नी पुत्र बलबीर निवासी थाना डौकी, आगरा।

13. चरन सिंह पुत्र सुम्मेर सिंह निवासी पोखरा थाना डौकी, आगरा।

14. राजेन्द्र पुत्र भागीरथ निवासी दरगपुर, फिरोजाबाद

दुर्घटना में घायलों के नाम

-रामरज पुत्र कल्याण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-सुरेन्द्र पुत्र प्रदीप उम्र 19 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-छोटू पुत्र मानसिंह 22 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-आकाश पुत्र भगवान सिंह 18 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-विजय पुत्र राजकुमार 14 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-धीरेन्द्र पुत्र भागीरथ 22 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-शिवम पुत्र हरिओम 12 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-ताराचन्द्र पुत्र रामजीलाल 45 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-अमित पुत्र विनोद 21 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-विनय पुत्र गोपाल 19 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-कंचन पुत्र शिवपाल 30 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-निरोती पुत्र दिलीप 14 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-राकेश पुत्र श्यामवीर 45 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-जनकसिंह पुत्र रुस्तम 48 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-जितेन्द्र पुत्र अवनेश 30 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-मातादीन निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-विजय पुत्री जनक सिंह 12 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-पिंटू पुत्र भावसिंह 35 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-श्रीकृष्ण पुत्र थानसिंह 45 निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-रवि पुत्र गुरदयाल 30 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-योगेन्द्र पुत्र मानिक सिंह 12 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

-दीपू पुत्र वेदप्रकाश 14 वर्ष निवासी नगरिया थाना डौकी, आगरा।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज ...

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story