×

दो दूल्हों की गाड़ियों में टक्कर, एक की मौत, दूसरा दुल्हन को लेकर फरार

मोहम्मदपुर चक से शादी कर दुल्हन को विदा करा के लौट रहे दूल्हे वीरेंद्र की मौत हो गई। दूल्हा वीरेंद्र थाना जैदपुर स्थित अपने गांव बरैया वापस आ रहा था। टक्कर से दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये।

zafar
Published on: 7 March 2017 3:07 PM GMT
दो दूल्हों की गाड़ियों में टक्कर, एक की मौत, दूसरा दुल्हन को लेकर फरार
X

बाराबंकी: शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयीं, जब शादी के बाद दुल्हन के विदा कराके लौट रहे दो दूल्हों की गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में एक दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई। दुल्हन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

दर्दनाक हादसा

-हादसा थाना सफदरगंज इलाके के बीकौली मोड़ के पास हुआ।

-थाना बदोसराय के मोहम्मदपुर चक से शादी कर दुल्हन को विदा करा के लौट रहे दूल्हे वीरेंद्र की मौत हो गई।

-दूल्हा वीरेंद्र थाना जैदपुर स्थित अपने गांव बरैया वापस आ रहा था।

-टक्कर से दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये।

-सैन्ट्रो कार में सवार दुल्हन कान्ति और दुल्हन की बहन साधना सहित एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये।

-घायलों को पहले स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

दूसरा दूल्हा फरार

-दुल्हन की राह देख रहे दूल्हे के घर वालों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं।

-दूसरा दूल्हा अपनी दुल्हन समेत गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।

-पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

zafar

zafar

Next Story