×

त्योहार पर परिवहन निगम ने दिया झटका, रोडवेज बसों के किराए में हुई बढ़ोत्तरी

By
Published on: 4 Oct 2017 6:35 AM GMT
त्योहार पर परिवहन निगम ने दिया झटका, रोडवेज बसों के किराए में हुई बढ़ोत्तरी
X

लखनऊ: अगर आप दीपावली पर घर जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अपनी रोडवेज बसों का किराया बढ़ गया है । त्योहारी सीजन पर रोडवेज के किराए में बढ़ोत्तरी होने से यात्रियों की जेबों पर भारी बोझ पड़ेगा।

प्रति किलोमीटर 9 पैसे की दर से रोडवेज बसों का किराए में इजाफा हो गया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) आज (बुधवार) परिवहन निगम निदेशक मंडल के फैसले को हरी झंडी दे दी है। बढ़ा किराया बुधवार आधी रात से लागू हो गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी परिवहन निगम जरा इन बातों पर दे ध्यान, तो बन सकती है बात

अतिरिक्त खर्च से लोग होंगे और परेशान

दीपावली पर रेलवे की सीटें अक्सर पहले ही भर जाती हैं। इसलिए हर साल दीपावली में घर जाने के लिए यूपी में लोग रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। लेकिन इस बार रोडवेज की बसों में सफर करना महंगा हो जाएगा। एक ओर त्योहारी खर्च तो वहीं दूसरी ओर रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोत्तरी होने से लोगों पर अधिक भार पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: आज रात से सोमवार रात 12 बजे तक परिवहन की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर

सीजन में रोडवेज ने दिया झटका

रोडवेज की बसों में किराया बढ़ने से दीपावली में घर जाने वाले लोगों को झटका लगा है। पूरी की पूरी फैमिली दीपावली में घर जाती है और इसी समय परिवहन निगम ने बसों के भाड़े में बढ़ोत्तरी कर दी है। परिवहन निगम के इस फैसले से यात्रियों को काफी झटका लगा है।

100 किमी पर 9 रुपए पड़ेंगे यात्रियों को

रोडवेज की बसों में किराया बढ़ने से 100 किमी पर अब यात्रियों को 9 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे। प्रति किमी 9 पैसे किराया बढ़ रहा है।

साधारण बसों पर पड़ा ये असर

साधारण बस- अब तक 86 पैसे था अब 95 पैसे होने की उम्मीद है।

Next Story