×

Robbery In Ghaziabad: पंजाब नेशनल बैंक की सिहानी ब्रांच में लूटपाट, दिनदहाड़े हुई 12 लाख की लूट

Robbery in Ghaziabad: सिहानी पंजाब नेशनल बैंक शाखा से बदमाश पैसे लूटकर हुए फरार।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Ragini Sinha
Published on: 2 April 2022 10:26 AM GMT (Updated on: 2 April 2022 10:40 AM GMT)
Punjab National Bank
X

गाजियाबाद के पंजाब नेशनल बैंक की सिहानी ब्रांच में लूटपाट (Social media)

Robbery In Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से लूट की बेहद ही बड़ी घटना सामने आ रही है। इस घटना के मुताबिक जिले की सिहानी पंजाब नेशनल बैंक शाखा से बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े पैसे लूटकर फरार हो गए। बैंक शाखा से शुरुआती प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने करीब ₹12 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया है।

पंजाब नेशनल बैंक की सिहानी शाखा से पैसे लूटकर बदमाश फौरन बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के चलते पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बैंक कर्मियों और शाखा में मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी इकट्ठी करनी शुरू कर दी है तथा बैंक में कगी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी सघन तरीके से खंगाला जा रहा है। लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाश हथियारों से लैश थे।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के चलते बैंक के भीतर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल है तथा बैंक परिसर के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। बैंक शाखा के आसपास के माहौल में भारी अफरातफरी मची हुई है। हालांकि अभीतक की जांच के चलते पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है।

पेट्रोल पम्प के कर्मियों ₹25 लाख की लूट

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद समेत अन्य जगहों पट बीते समय में लूटपाट की घटनाएं बेहद बढ़ गई हैं। बीते समय में गाजियाबाद स्थित एक पेट्रोल पम्प के कर्मियों से अज्ञात बदमाशों ने बंदूक के दम पर ₹25 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना से संबंधित एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story