Assembly Election 2022: UP विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, पीलीभीत में हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक, इन मुद्दों पर की चर्चा

Assembly Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पीलीभीत जनपद में कांग्रेस कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया।

Pranjal Gupata
Report Pranjal GupataPublished By Chitra Singh
Published on: 3 Aug 2021 8:30 AM GMT
Congress Committee Meeting
X

पीलीभीत में कांग्रेस कमेटी की बैठक

Assembly Election 2022: यूपी के पीलीभीत जनपद में शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक (Congress Committee Meeting) का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के रामा पैलेस होटल में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अभिनव गुप्ता (गोल्डी) ने की। इस बैठक के दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अनूप कुमार वर्मा का भव्य स्वागत किया गया व माल्यार्पण कर सम्मान दिया गया।

आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुराने से पुराने कार्यकर्ताओ के साथ युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि जो लोग पार्टी को छोड़कर चले गए है और जो आज पार्टी में मौजूद कार्यकर्ता है वे ही असली कांग्रेसी है। आज जो कांग्रेसी कार्यकर्ता खड़ा है वह सम्मान का हकदार है। उनको पूर्ण सम्मान मिलना चाहिए।

वही इंटक जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्निहोत्री ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस को जनहित के मुद्दों को उठाना चाहिए, साथ ही लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को दूर करना चाहिए। ताकि लोग अधिक से अधिक कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ सके। उन्होंने कहा कि बंद चीनी मिल के लोगों जो आज नरक की जिंदगी जी रहे है, उन्हें भी कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोरा ने कहा कि आज उन्हें यह देखकर अच्छा लग रहा है कि आज पुराने से पुराने कांग्रेसी घर से निकल कर आ रहे है। उन्होंने कहा कि जहां कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा कार्यकर्ता वही जाएगा।

बैठक में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अंशुल गौरव सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने प्रत्याशियों का चुनाव अतिशीघ्र फाइनल करे। ताकि वह अपने अपने क्षेत्र में अपना प्रचार प्रसार कर सके।

बैठक में मुख्य अतिथि अनूप कुमार वर्मा प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी का कहना है कि 9 अगस्त से 11 अगस्त तक शहर के समस्त वार्डो में जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके। साथ ही प्रत्येक बूथ पर तीन-तीन लोगों की कमेटी बनाई जाएगी, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा सके। वही बढ़ती महंगाई को लेकर सभी कार्यकर्ता साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष दिनेश कटियार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सभी गांव में जाकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story