×

Budaun News: बात नहीं माना तो काट दिया युवक का गुप्तांग, जानिए क्या है पूरी खबर

Budaun News: 2 साल से किन्नरों के साथ रह कर नाच-गाना कर रहा था युवक। युवक ने किन्नरों से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी।

Arvind
Written By ArvindPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 15 July 2021 1:35 AM GMT (Updated on: 15 July 2021 2:18 AM GMT)
young man admitted in hospital
X

हॉस्पिटल में भर्ती पीड़ित युवक pic(social media)

Budaun News: बदायूं से एक ऐसी घटना सामने आयी है जो सुन रहा है हैरान है। किन्नरों ने एक युवक का गुप्तांग ही काट दिया। युवक किन्नरों के साथ नाच गाना करता था। युवक अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। मामले में पुलिस ने गुप्तांग काटने वाले पांच लोगों पर केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक की तलाश कर रही है। घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के हथिनीभूड़ गांव की है।

इसलिए काटा गुप्तांग

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार को कुछ किन्नरों ने एक युवक का गुप्तांग काट दिया। घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के हथनीभूड़ गांव का है। यहां थाना कादरचौक के नब्बीनगला गांव का रहने वाला युवक बबलू किन्नरों के साथ रहकर नाच गाने का काम करता था। थाना कादरचौक के एक गांव का रहने वाला है युवक बबलू। बबलू का आरोप है कि किन्नर अपने साथ शामिल करने की बात कह रहे थे, लेकिन उसने विरोध किया तो उन लोगों ने बबलू का गुप्तांग काट दिया। बबलू ने यह भी बताया वह लोग किन्नर नहीं फर्जी किन्नर बनकर मांगते खाते हैं।

बबलू का आरोप है कि उसने किन्नरों से भाग कर अपनी जान बचाई और परिजनों को सूचना दी। बबलू के घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पांच लोगों के खिलाफ मूसाझाग थाने में तहरीर दी। पुलिस ने लोगों के खिलाफ अंग भंग की धाराओं में मामला दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बबलू की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामले में एसएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि एक युवक के घरवालों ने उसके गुप्तांग काटने का आरोप लगाते हुए 5 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है । फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचवे आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं मामले में पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई की बात कही है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story