×

Bareilly Crime News: तालाब में नहाने गए फौजी की डूबने से मौत

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक फौजी तालाब में नहाते समय हादसे का शिकार हो गया।

Vivek Singh
Written By Vivek SinghPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 25 July 2021 4:10 PM GMT
soldier
X

मृतक फौजी अनिल गंगवार की फाइल तस्वीर

Bareilly Crime News: शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक फौजी तालाब में नहाते समय हादसे का शिकार हो गया। फौजी को नाजुक हालत में परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि फौजी कुछ ही दिन पहले अपने घर छुट्टी पर आया था। जानकारी के मुताबिक थाना शेरगढ़ के गांव शाहपुर निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार गंगवार सैनिक थे। अनिल रविवार सुबह स्कूल के पास स्थित मढी तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह डूब गए।

परिजनों ने बताया कि अनिल 13 जुलाई को छुट्टी पर घर आया था। अनिल अपने सात भाई बहनों में सबसे छोटे और सबका लाडला था। अनिल के सभी भाई अलग-अलग रहकर अपनी गृहस्थी चलाते हैं, जबकि अनिल अपनी 70 वर्षीय माता चमेली देवी के साथ रह रहे थे। अनिल अपने पीछे 4 वर्ष का बेटा अरनव तथा 8 माह की एक बेटी, पत्नी और मां छोड़ गए हैं।

ग्राम प्रधान के मुताबिक तालाब में डूबने के बाद गंभीर हालत में अनिल फौजी को सबसे पहले भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल ले गए। बाद में मिलिट्री हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान ने शेरगढ़ थाना को घटना की सूचना दे दी है। वहीं परिजनों ने मामले की जानकारी फौज के आलाअधिकारियों को भी दे दी है।

करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Bareilly Crime News: बिजली विभाग की लापरवाही कीमत 10 वर्षीय मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। सड़क पर टूटे पड़े बिजली के तार के चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई है। इस दौरान बच्चे को बचाने आई चाची भी झुलस गई है। यह हादसा गांव ज्योति जागीर में हुआ है। जानकारी के मुताबिक घर के बाहर खेल रहा बच्चा सड़क पर टूटे पड़े बिजली तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह मौके पर छटपटाने लगा। यह देख बच्चे की चाची उसे बचाने को दौड़ी जिससे वह भी झुलस गई। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story