×

CM Yogi Badaun Visit : कश्यप ऋषि की पुण्य भूमि बदायूं का आज दौरा करेंगे सीएम योगी, गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

Cm Yogi Badaun Visit : सीएम योगी ने आज अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट्स की बौछार कर दी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 11 Feb 2022 3:56 AM GMT
Cm Yogi Adityanath Badaun Visit
X

सीएम योगी आदित्यनाथ (Social Media)

CM Yogi Badaun Visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Up CM Yogi adityanath) ने शुक्रवार की सुबह अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट्स की बौछार करते हुए कहा है, 'रामराज्य' को अपना आदर्श मनाने वाली भाजपा की डबल इंजन (BJP government) की सरकार में प्रदेश के निर्धनों को मुफ्त राशन (Free rashan) की जीवनरक्षक 'डबल डोज' (Imunity booster dose) प्राप्त हो रही है।

अंत्योदय के भाव से प्रेरित यह योजना जनपद बदायूँ (badaun) के 5,33,965 परिवारों समेत प्रदेश के करोड़ों नागरिकों की प्राण रक्षा का कारक बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा अन्नदाता किसानों के जीवन में स्वाभिमान व आर्थिक स्वावलंबन का कारक बनी 'PM किसान सम्मान निधि' डबल इंजन की भाजपा सरकार की अनुपम देन है।

जनपद बदायूँ के 16,08,129 किसानों समेत प्रदेश के करोड़ों अन्नदाताओं के जीवन में यह प्रगति का नव प्रभात लेकर आई है। यूपी में किसान खुशहाल हैं...

सीएम योगी ने कहा, भाजपा की लोक कल्याणकारी डबल इंजन की सरकार निर्धनों के 'अपना घर-पक्का घर' के सपने व आवश्यकता को पूरी प्रतिबद्धता से पूरा कर रही है। 'PM आवास योजना' से जनपद बदायूँ के 30,069 परिवारों की तरह प्रदेश के लाखों लोगों को अपने घर में चैन से रहते हुए देख कर मन अपार संतुष्टि से भर उठता है।

उन्होंने कहा, डबल इंजन की भाजपा सरकार में बदायूँ विकास के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। कुछ माह पूर्व ही यहां ₹1,328 करोड़ धनराशि की 359 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास से इसकी पुष्टि होती है। हर बदायूँवासी के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने लिखा है, शिक्षा के प्रकाश से उ.प्र. को प्रकाशमान करने का युगांतरकारी कार्य डबल इंजन की भाजपा सरकार ने किया है। जनपद बदायूँ में ₹11.10 करोड़ लागत का राजकीय कन्या महाविद्यालय, दातागंज में ₹7.99 करोड़ लागत का राजकीय ITI, ₹9.12 करोड़ लागत का राजकीय महाविद्यालय उसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

उन्होंने लिखा, उ.प्र. के हर जनपद में 'चिकित्सा-शिक्षा' सुविधा की उपलब्धता डबल इंजन की भाजपा सरकार का ध्येय है। बदायूँ में ₹646.11 Cr की लागत का राजकीय मेडिकल कॉलेज उसी क्रम में एक कड़ी है। अब बदायूँवासियों को समुन्नत इलाज की सुविधा के साथ ही यहां के युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, महान तपस्वी कश्यप ऋषि व महाराजा भगीरथ की पावन स्मृतियों को संजोए पुण्यधरा तथा अपने पराक्रम से भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली क्रांतिभूमि बदायूँ में आज मुझे आने का अवसर प्राप्त हो रहा है। यहां के कर्मठ व राष्ट्रवादी जनों से संवाद हेतु मैं उत्साहित हूं।

इसके साथ ही प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। और कहा कि आपकी प्रेरणा से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान हेतु हम संकल्पित हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story