×

Cabinet Minister Ajay Mishra: लखीमपुर के सांसद अजय मिश्रा को मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह, जानिए इनके बारे में

Cabinet Minister Ajay Mishra: मोदी मंत्रिमंडल में लखीमपुर के सांसद अजय मिश्रा को जगह मिली है। मंत्रिमंडल में जगह फाइनल होने के बाद उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, खुश होकर एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkWritten By Pallavi Srivastava
Published on: 8 July 2021 7:54 AM GMT (Updated on: 8 July 2021 8:15 AM GMT)
Lakhimpur MP Ajay Mishra got place in Modi cabinet
X

मोदी मंत्रिमंडल में लखीमपुर के सांसद अजय मिश्रा को मिली जगह (File Photo) pic(social media)

Cabinet Minister Ajay Mishra: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में खीरी से सांसद अजय मिश्रा का नाम शामिल हो गया है। अजय मिश्रा की साफ-सुथरी छवि और लंबे समय से संघ परिवार से जुड़ा होना इसकी वजह बतायी जा रही है। वैसे इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने के प्रयास से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अजय मिश्रा की लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर, बहराइच समेत कई और जिलों में ब्राह्मण मतों पर अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं

परिचय

अजय मिश्रा का जन्म 25 सितम्बर 1960 को लखीमपुर खीरी के निघासन में बनबीरपुर में हुआ। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। और व्यवसाय कृषिविद उद्योगपति हैं। अजय मिश्रा के पिता का नाम अंबिका प्रसाद मिश्रा और माता प्रेमदुलारी मिश्रा हैं। उनकी पत्नी का नाम पुष्पा मिश्रा है और उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

राजनीतिक परिचय

अजय कुमार मिश्रा भारत के 16 वें लोकसभा में एक भारतीय राजनेता और संसद सदस्य के सदस्य हैं। वह उत्तर प्रदेश के खीरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में अजय मिश्रा जीते और विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2016 में 16वीं लोकसभा के लिए खीरी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुने गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में खीरी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अजय ने दोबारा जीत हासिल की। उन्होंने 2,88,304 मतों से कांग्रेस पार्टी के अरविंद गिरि को हराया। 2019 के लोकसभा चुनाव में खीरी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अजय मिश्रा टेनी ने 5,84,285 वोट पाकर 2,16,769 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई।

संसद रत्न अवार्ड से हुए सम्मानित (File Photo) pic(social media)

अजय यूपी के पहले सांसद जिन्हे मिला संसद रत्न अवार्ड

मौजूदा 17वीं लोकसभा के लिए खीरी सांसद अजय मिश्रा को मुख्य संसद रत्न अवार्ड के लिए नामित किया गया। यह सम्मान उन्हें सर्वाधिक सदन में मौजूदगी, आचरण और सक्रियता के चलते मिला। अजय मिश्र यूपी के पहले सांसद हैं जिन्होंने संसद रत्न अवार्ड हासिल किया है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पहल पर 2010 में इस अवार्ड को शुरू किया गया था। इसके लिए सांसदों का चयन सदन उनकी उपस्थिति, आचरण, कार्य व्यवहार आधार पर निर्धारित करती है। इसमें सांसदों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाता है।

रोचक तथ्‍य

अजय मिश्रा स्वास्थ्य के बारे में ग्रामीण युवाओं के बीच जागरुकता पैदा करते हैं। और क्रिकेट, पावर लिफ्टिंग और कुश्ती में विशेष रुचि रखते हैं। उपर्युक्त खेल इवेंट्स में विश्वविद्यालय और जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। वह कुश्ती, क्रिकेट और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराते हैं। खेलों में रुचि होने के कारण अपने काॅलेज के समय में अजय मिश्रा ने विश्वविद्यालय और जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में जीत भी हासिल की है।

परिवार में ख़ुशी का माहौल pic(social media)

बड़े भाई की खुशी का ठिकाना नहीं

अजय मिश्रा टेनी के अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह फाइनल होने के बाद उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भाभी-भाई, बहन, भतीजे, पोते, बहुए सभी सांसद के मंत्री बनाये जाने की खबर से खुश होकर एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के साथ कह रहे हैं कि उन्होंने कर्मठ एवं संघर्षशील परिवारिक सदस्य को इतने बड़े ओहदे के लिए चुना है। सासंद के बड़े भाई उमेश मिश्र जो कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं, अपने भाई के मंत्री बनाए जाने की खबर सुनकर अपना बेड छोड़ घर लॉन में आ गए और अपनी खुशी का इजहार मीडिया के सामने कर दिया। कुल मिलाकर जिले की इस बड़ी उपलब्धि पर परिवार सहित जिले में हर्ष और उल्लास का माहौल बन हुआ है। और अजय के घर पर बधइयों का ताता लगा हुआ है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story