Lakhimpur kheri News: धान बेचने में कोई मांगे पैसा तो बनाएं वीडियो, प्रशासन दर्ज कराएगा मुकदमा

Lakhimpur kheri News: डीएम ने ट्राली पर लदे धान को हाथ में लेकर गुणवत्ता देखी।

Himanshu Srivastava
Report Himanshu SrivastavaPublished By Monika
Published on: 12 Nov 2021 12:11 PM GMT (Updated on: 12 Nov 2021 12:11 PM GMT)
lakhimpur kheri
X

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Lakhimpur kheri News: शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह (DM Mahendra Bahadur Singh) ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह (CDO Anil Kumar Singh) के साथ बेहजम एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थापित क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीद की जमीनी हकीकत जानी।

डीएम ने सर्वप्रथम बेहजम में स्थापित साधन सहकारी समिति अछनिया का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान की ट्राली खरीद हेतु खड़ी मिली। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि केंद्र प्रभारी धान का मानक चेक कराने हेतु हेड क्वार्टर गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि खरीद के समय प्रभारी क्रय केंद्र कतई न छोड़ें, किसानों से खरीद करें। खरीद समय के अलावा अन्य कामों को निपटाए।

किसानों से मिलने पहुंचे डीएम (फोटो : सोशल मीडिया )

डीएम ने ट्राली पर लदे धान को हाथ में लेकर गुणवत्ता देखी। धान मानक विहीन मिला। डीएम ने मौजूद किसान को इस मानक विहीन धान का नीलामी प्रक्रिया के जरिए वाजिब मूल्य दिलाए जाने पर मौजूद कर्मचारी को निर्देश दिए। इसके बाद करीब 1:30 बजे डीएम कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पंहुचे। उन्होंने ट्राली पर सवार किसान चंदन सिंह, सिंगाही के किसान विजय शुक्ला कटकुसमा के किसान नरेंद्र कुमार महंगू खेड़ा की किसान कन्याकुमारी से बातचीत कर उनका फीडबैक (kisano se Feedback) जाना।

धान की जांच करते DM (फोटो : सोशल मीडिया )

कोई पैसा मांगे तो तुरंत बनाए वीडियो

डीएम ने किसानों से बातचीत ( DM ki kisano se batchit) करते हुए कहा कि मानक युक्त धान खरीदने में आनाकानी करे तो वह बैनर पर अंकित नंबरों व मंडी सचिव को बताएं। शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन आपका मानक युक्त धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लिखवाने के लिए कटिबद्ध है। किसान अपने मनचाहे क्रय केंद्र पर धान बेचे। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारियों से अब तक खरीदे गए धान की मात्रा, किसानों की संख्या जानी। डीएम ने निर्देश दिए कि धान खरीदने के साथ-साथ उसकी फीडिंग कराते चलें। यदि फीडिंग बैकलॉक हो, तो उसे तत्परता से अपडेट कराए। खरीदे गए धान का गोदामों में भंडारण न करके प्रतिदिन आवंटित मिलो में उसका प्रेषण कराते रहें। डीएम ने किसानों से कहा कि यदि कोई पैसा मांगे तो तुरंत वीडियो बनाएं वह संबंधित पर तुरंत एफआईआर दर्ज (FIR) कराएंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story