×

Lakhimpur Kheri: महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने कहा, सम्मान के साथ समाज में सुनिश्चित हो महिलाओं की भागीदारी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तीसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम के संपूर्ण उद्देश्य को...

Sharad Awasthi
Report Sharad AwasthiPublished By Deepak Raj
Published on: 2 Sep 2021 1:51 PM GMT
Symbolic picture taken from social media
X

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तीसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम के संपूर्ण उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक वृहद कार्यक्रम बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें जिले के 23 थानों में बनी हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षण को समस्त विभागों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सदस्य राज्य महिला आयोग अंजू प्रजापति ने शिरकत की उनके साथ स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता व जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम सहित समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)


इस कार्यक्रम में समस्त विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया और विभाग से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। सदस्य राज्य महिला आयोग अंजू प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति का उद्देश्य नारी की सुरक्षा को प्रदेश में और मजबूत करना है। आज जिस तरह से महिलाएं समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं ऐसे में उनकी सुरक्षा का जिम्मा सरकार के कंधों पर है और उसे मूल रूप दिया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान इसी की एक कड़ी है।

किसी समस्या को लेकर युवती हेल्प डेस्क पर आती है तो उसकी मदद होनी चाहिए

आज जिले के समस्त थानों में हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि उनके पास आने वाली कोई भी युवती या महिला निराश होकर थाने से न जाए। सिर्फ अपराध ही नहीं किसी अन्य समस्या को लेकर भी अगर कोई महिला या युवती हेल्प डेस्क पर आती है तो उसकी तत्काल मदद होनी चाहिए, इसीलिए आज सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी यहां उपस्थित हैं जो अपने-अपने विभागों की जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग में चलाई जा रही तमाम योजनाएं जिनमें जेएसएसके, आयुष्मान योजना, आरबीएसके, आरकेएसके, एनसीडी, आशा पेमेंट, मातृत्व स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, टीकाकरण एवं बाल स्वास्थ्य, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि शामिल थे पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश मौर्य सहित महिला कल्याण अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर, समस्त सीडीपीओ और सुपरवाइजर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story