Lakhimpur Kheri News : डीएम खीरी व एसपी खीरी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

Lakhimpur Kheri News : जिला अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह व एसपी विजय दुल ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

Himanshu Srivastava
Report Himanshu SrivastavaPublished By Shraddha
Published on: 31 Oct 2021 10:06 AM GMT (Updated on: 31 Oct 2021 12:46 PM GMT)
डीएम खीरी व एसपी खीरी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
X

डीएम खीरी व एसपी खीरी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

Lakhimpur Kheri News : लखीमपुर खीरी के जिला अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह (DM Mahendra Pratap Singh) व एसपी विजय दुल (SP Vijay Dul) ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। डीएम-एसपी ने बंदियों का हालचाल (jail ke bandiyon ka liya halchal) जाना एवं खाने पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही डीएम ने जेल प्रशासन (jail prashasan) को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

डीएम-एसपी ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया गया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर पंकज सिंह डिप्टी जेलर अविनाश चौहान सुनील कुमार नीरज कुमार चिकित्सक डॉ. दीपांकर, डॉ. सुनील मौजूद रहे।

जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया

आपको बताते चलें जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। एसपी खीरी भी साथ में मौजूद रहे और जिला जेल के अधिकारी भी मौजूद रहे डीएम खीरी ने जेल की कैदियों से खाने-पीने को लेकर भी जानकारी ली और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

इसके साथ ही साथ जेल बैरंग पाठशाला व अस्पताल का भी निरीक्षण किया और मौके के हालात जाने। आपको बताते चलें कि बंदियों से बातचीत कर वहां के हालात जाने की खाने पीने और भी हालात भी जॉनी और बंदियों की समस्याओं को लेकर जिला जेल के अधिकारियों को निर्देश दिया और बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही और साथ ही साथ जिला जेल के अंदर और भी स्थिति का जायजा लिया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story