Lakhimpur Tikonia Kand: लखीमपुर तिकोनिया कांड में पुलिस की एक और कार्रवाई, चश्मदीद सुमित जयसवाल दो साथियों के साथ गिरफ्तार

उसमें सुमित जयसवाल व अंकित दास के दो साथी सत्यम व नन्दन शामिल हैं। इन तीनों की गिरफ्तारी पुलिस ने लखीमपुर खीरी के बस स्टेशन से की है।

Sandeep Mishra
Report Sandeep MishraPublished By Divyanshu Rao
Published on: 18 Oct 2021 3:36 PM GMT
Lakhimpur Tikonia Kand: लखीमपुर तिकोनिया कांड में पुलिस की एक और कार्रवाई, चश्मदीद सुमित जयसवाल दो साथियों के साथ  गिरफ्तार
X

Lakhimpur Tikonia Kand: देश के सबसे चर्चित लखीमपुर तिकोनियाँ कांड (Lakhimpur Tikonia Kand) के तीन और आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार (Lakhimpur Hatya Kand ke Teen Aropiyo Ko Police Ne Geraftaar Kiya) करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिये अब तक इस कांड को लेकर हुईं गिरफ्तारियों में सबसे अहम मानी जा रही हैं।आज पुलिस के हत्थे इस कांड का चश्मदीद गवाह लग गया है।अब इस कांड से सम्बंधित पुलिस ने कुल सात लोगों की गिरफ्तारी कर ली है। मंत्री पुत्र आशीष मिश्र व अंकित दास समेत चार लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीन लोगों की गिरफ्तारी आज सोमवार को देर शाम की गई है।

उसमें सुमित जयसवाल व अंकित दास के दो साथी सत्यम व नन्दन शामिल हैं। इन तीनों की गिरफ्तारी पुलिस ने लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri violence) के बस स्टेशन से की है। बताया यह जा रहा है कि सुमित जयसवाल अपने दो साथियों के साथ लखीमपुर से कहीं बाहर जाने की फिराक में बस स्टैंड पर खड़ा था।

इन कांड की जांच कर रही एसआईटी (lakhimpur kheri violence sit janch) के अधिकारियों ने बताया कि सुमित जयसवाल की गिरफ्तारी अब तक की इस कांड से सम्बंधित हुईं गिरफ्तारियों में सबसे अहम है। एसआईटी के अधिकारियो का मानना है कि सुमित जयसवाल लखीमपुर तिकोनियाँ कांड वो चश्मदीद गवाह है, जो घटना वाले दिन थार कार में मौजूद था।उसने काफी नजदीक से इस घटना को देखा है।

लखीमपुर हत्या कांड की तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

लखीमपुर तिकोनियाँ कांड के शुरुआती समय मे सुमित जयसवाल पिक्चर में नहीं आया था। लेकिन जब घटनास्थल के वीडियो वायरल हुए तो उसमें थार कार से उतरते हुए इसका वीडियो सोशल मीडिया जब वायरल हो गया तब से यह सुमित जयसवाल एसआईटी की जांच का मुख्य किरदार बन गया।इस कांड के बाद एक न्यूज चैनल को दिए अपने एक इंटरव्यूह में सुमित जयसवाल ने स्वीकार भी किया था कि वह घटना स्थल पर थार कार में मौजूद था। उसने इस कांड से जुड़े कई घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखते हुए वहां से भगा भी था।तभी उसकी जान बच सकी है।वरना वह भी मार दिया जाता।. लेकिन जब इस कांड में गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हुआ तब से सुमित जयसवाल भूमिगत हो गया था।

एसआईटी के अधिकारी यह मानकर चल रहे हैं कि सुमित जयसवाल इस कांड की वह कड़ी है जिसकी गिरफ्तारी के बाद इस कांड से जुड़ी कई अधूरी कड़ियाँ अब मिलती चली जाएगी।एसआईटी के अधिकारी यह भी मानते हैं कि सुमित से पूछताछ इस कांड से जुड़ी कई हकीकतों का खुलासा करेगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, Lakhimpur Tikonia Kand, lakhimpur tikonia kand news, lakhimpur tikonia kand news in hindi, lakhimpur tikonia kand news in hindi today, lakhimpur tikonia kand news in hindi today live,lakhimpur tikonia kand news in hindi today live news, lakhimpur hatya kand mukhy aaropi ashish mishra, lakhimpur hatya kand news,lakhimpur hatya kand news today, lakhimpur hatya kand news today in hindi

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story