×

Pilibhit News: वरुण गांधी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे।

Pranjal Gupata
Published on: 26 July 2021 2:53 PM GMT
varun gandhi
X

खिलाड़ियों को सम्मानित करते सांसद वरुण गांधी

Pilibhit News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। यहां वह शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सांसद वरुण गांधी ने आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया और आगे बढ़ने का हौसला दिया। जनपद का नाम रौशन करने वाले समस्त खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। इस दौरान कई खिलाड़ी प्रतियोगियों ने सांसद के साथ सेल्फी भी ली। साथ ही सांसद ने सभी प्रतियोगियों को देश में पीलीभीत जनपद का नाम रौशन करने का हौसला दिया।

बता दें कि पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने आज गांधी स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक में खेल रहे खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उनके परिवार को बुलाकर बातचीत की साथ ही उन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही पीलीभीत के 19 खिलाड़ी जो कि अलग-अलग खेल को खेलते हैं उनको सम्मानित भी किया।

पीलीभीत के खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह हाकी के खिलाड़ी हैं, सचिन कुमार हॉकी प्लेयर है और चिरौंजी लाल विद्या मंदिर के छात्र है, तान्या जो कि फुटवाल प्लेयर है और रामलुभाई साहनी कालेज की छात्रा है। सुनीता कुमारी हॉकी की खिलाड़ी है, प्रशंसा सक्सेना हॉकी खिलाड़ी, शशि प्रभा गोरखपुर की निवासी है और फुटवाल प्लेयर है। पायल अवंति बाई की छात्रा है और फुटवाल प्लेयर है।

अनिकेत पांडेय हॉकी के खिलाड़ी है, मुजम्मिल अंसारी, प्रांजल प्रजापति, आदित्य कुमार आदि प्लेयर को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि यह सभी खिलाड़ी इस समय टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं वरुण गांधी ने उनके परिवार को बुलाकर उनको सम्मानित किया है। इसके साथ ही पीलीभीत के 19 खिलाड़ियों को बुलाकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जोड़ने का काम करते हैं। वह जात-पात से ऊपर होते हैं और यह राष्ट्र की धरोहर हैं। सम्मानित करने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और इनको आगे और बढ़ने का मौका मिलेगा।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story