×

UP Election 2022: पीलीभीत विधानसभा सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों का किया एलान, इन विधायकों पर फिर खेलेगी दांव

BJP Candidate List 2022 UP: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तीसरे व चौथे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से शुक्रवार शाम जारी की गई।

Pranjal Gupata
Report Pranjal GupataPublished By Shreya
Published on: 22 Jan 2022 3:49 AM GMT
UP Election 2022: पीलीभीत विधानसभा सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों का किया एलान, इन विधायकों पर फिर खेलेगी दांव
X

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

BJP Candidate List 2022 UP: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav) के तीसरे व चौथे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से शुक्रवार शाम जारी की गई। इस सूची में मतदान को लेकर करीब 85 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। जिसमें भाजपा ने यूपी के पीलीभीत जनपद (Pilibhit) की चारों विधानसभाओ की सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को जारी हुई भाजपा प्रत्याशियों की सूची में सदर 127 विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व प्रत्याशी के रूप में संजय सिंह गंगवार (Sanjay Singh Gangwar) पर भाजपा दोबारा अपना दांव खेल रही है। वही 128 बरखेड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक किशनलाल राजपूत (Kishan Lal Rajpoot) की टिकट काट कर इस बार भाजपा ने अपना दांव भाजपा के बागी बाबा प्रवक्ता नंद (Pravakta Nand) पर अपना विश्वास जताते हुए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

जबकि 129 पूरनपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान (Baburam Paswan) को दोबारा अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। 130 बीसलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा (Ramsaran Verma) ने इस बार राजनीति से संन्यास ले लिया है तो इस बार अपने बेटे विवेक वर्मा (Vivek Verma) को भाजपा से टिकट दिला कर बीसलपुर विधानसभा सीट से प्रयाशी बनाया है।

विरोध के बावजूद विधायक संजय सिंह गंगवार को मिला टिकट

आपको बता दें कि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में कोई लहर काम नहीं आने वाली है। इस बार का विधानसभा चुनाव सिर्फ प्रत्याशियों के नाम से होने वाला है। हालांकि भाजपा के सदर विधायक संजय सिंह गंगवार का अपनी विधानसभा क्षेत्र में खासा विरोध है। लेकिन भाजपा ने एक बार फिर उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। तो वही बरखेड़ा में भाजपा विधायक किशनलाल राजपूत से क्षेत्र की जनता काफी नाराज थी तो इस बार भाजपा ने अपना विश्वास प्रवक्ता नंद पर जताया है। हालांकि पिछली बार प्रवक्ता नंद को भाजपा से टिकट नहीं मिला तो नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय ही अपनी किस्मत आजमाई और हार का मुंह देखा था।

पूरनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान को पार्टी ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीसलपुर विधानसभा सीट पर रामसरन वर्मा ने अपनी उम्र का तकाजा देख कर राजनीति से संन्यास लेते हुए इस बार अपने बेटे विवेक वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा विधायक और समर्थकों ने उड़ाई कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां

भाजपा की सूची की जैसे ही जनपद वासियों को जानकारी हुई तो बहुत से लोग तो खुश हुए तो कई जगह उदासी भी छाई रही। भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार के जन सहयोग कार्यलय पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई और ढोल नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी भी हुई, साथ ही उनके समर्थकों सहित भाजपा विधायक प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार कोविड प्रोटोकॉल ही भूल गए और जमकर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा दी। बिना मास्क व सामाजिक दूरी का ख्याल तक मन में नही आया और जमकर कोरोना को दावत दे डाली और जश्न मनाते रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story