Pilibhit Crime News: बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार से की लूटपाट

दरअसल थाना बरखेडा क्षेत्र ग्राम पतरासा कुंवर पुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र ओम प्रकाश सुबह तड़के अपनी ननिहाल बरेली के क्यूलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम सतरापुर जा रहा था।

Pranjal Gupata
Report Pranjal GupataPublished By Divyanshu Rao
Published on: 27 Jan 2022 11:15 AM GMT
Jalaun Crime News
X

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Pilibhit Crime News: यूपी के पीलीभीत जनपद में दिन दहाड़े बाइक सवार युवक को नकाबपोश बदमाशो ने गोली मार दी, सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवा कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना थाना बरखेडा क्षेत्र के मंडनपुर ग़ांव की है।

दरअसल थाना बरखेडा क्षेत्र ग्राम पतरासा कुंवर पुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र ओम प्रकाश सुबह तड़के अपनी ननिहाल बरेली के क्यूलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम सतरापुर जा रहा था।

उसी दौरान बरखेडा थाना क्षेत्र के अतगर्त ग़ांव मंडनपुर में नकाबपोश बदमाशो ने बाइक सवार पर हमला कर उससे 31 हजार 500 रुपए की नकदी सहित मोबाइल लैपटॉप, पर्स छीन लिया जब युवक ने विरोध किया तो बदमाशो ने उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए।घटना को देख आस पास खेत मे काम कर रहे लोगो ने पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद मौके पर पहुँचे एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवा कर घटना स्थल का मौका मुआयना कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

एसपी का बयान

बही पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने बताया थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पतरासा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि बदमाशों ने गोली मार दी है। जन्म से तीन लोगों को वह जानता है, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

घायल अरविंद ने बताया कि वह अपनी ननिहाल जा रहा था उसी बीच बदमाशो ने उसे गोली मार दी जैसे ही उसने बदमाशो को पहचान कर विरोध किया तो बदमाशो ने उसे गोली मारकर लूट पाट कर फरार हो गए।

आपको बता दें घायल अरविंद कुछ दिनों पहले ही अपनी भाभी की दहेज हत्या मामले में 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। और सुबह तड़के उसके साथ बदमाशो ने गोलीकांड कर लूट की घटना को अंजाम दे दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर घटना का जल्द खुलासा करने की बात कर रही है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story